KBC 14 Registration Question: केबीसी 14 का दूसरा सवाल पहुंचा सकता है हॉटसीट तक, जानिए इसका सही जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2022, 12:57 PM IST

KBC 2022 Registration Today Question and Answer 10 April 2022: कौन बनेगा करोड़पति 14 में हॉटसीट तक पहुंचाने वाला सवाल पूछा गया। जानिए आज का सवाल और उसका सही जवाब...

KBC 14 Registration Question: केबीसी 14 का दूसरा सवाल पहुंचा सकता है हॉटसीट तक, जानिए इसका सही जवाब

मुंबई. कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है। अब तक 13 सीजन में यह शो ना जाने कितने ही लोगों को करोड़पति और लखपति बना चुका है। अब एक बार फ‍िर किस्‍मत का ताला खोलने यह अद्भुत खेल हाजिर हो रहा है। रजिस्ट्रेशन 9 अप्रैल रात 9 बजे से शुरू हो चुके हैं। अब रविवार यानी 10 अप्रैल को कंटेस्टेंट से दूसरा सवाल पूछा गया है। आज का सवाल से देश की संवैधानिक संस्था से जुड़ा हुआ है। कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 के आज का रजिस्ट्रेशन से जुड़ा सवाल है--

सवाल: अंतर-सरकारी सैन्य गठबंधन नाटो(NATO)में A का क्या अर्थ है?
a. अटलांटिक
b. आर्मी
c. अमेरिका
d. एसोसिएशन



इस सवाल का सही जवाब है A अटलांटिक। इच्छुक कंटेस्टेंट 11 अप्रैल रात नौ बजे तक सही जवाब दे सकते हैं।

ऐसे दें सवाल का जवाब  
प्रश्न का सही उत्तर देकर केबीसी की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए Sonyliv ऐप या फिर वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करना होगा।

सही जवाब देने के लिए  वेबसाइट या ऐप पर जाकर जवाब के साथ अपनी उम्र, फोन नंबर और पता देना होगा। एसमएस के जरिए जवाब देने के लिए फोन पर KBC इसके बाद स्पेस देकर सही ऑप्शन लिखें और 509093 पर एसएमएस करें। 

ये था 9 अप्रैल का सवाल और जवाब
'वीरांगना लक्ष्मीबाई' रेलवे स्टेशन, जिसका यह नाम अभी हाल ही में रखा गया है। किस शहर का रेलवे स्टेशन है?
A. ग्वालियर
B. झांसी
C. इंदौर
D. इटारसी




इस प्रश्न का सही उत्तर है B यानी झांसी। आपको बता दें कि सही जवाब के आधार पर कंटेस्टेंट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके अलावा देश के कई अलग-अलग शहरों में ऑडिशन भी होंगे।

End of Article