KBC 14 के मंच पर अमिताभ बच्चन ने बताया लड़कियों को चाहिए लड़कों में ये गुण, क्या कंटेस्टेंट प्रख्यात शेट्टी जीते पाएंगे 50 लाख रुपये की धनराशि?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 16, 2022, 04:43 PM IST

Kaun Banega Crorepati 14 : कौन बनेगा करोड़पति 14 को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड रहते हैं। प्रोमो में अमिताभ ने बताया कि लड़कियों कैसे लड़के पसंद होते है। आज का एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है।

KBC 14 के मंच पर अमिताभ बच्चन ने बताया लड़कियों को चाहिए लड़कों में ये गुण, क्या कंटेस्टेंट प्रख्यात शेट्टी जीते पाएंगे 50 लाख रुपये की धनराशि?
Photo Credit: Instagram

Kaun Banega Crorepati 14 : बॉलीवुड के महानायक अभिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति 14 दर्शकों को बेहद पसंद है। इस शो की अपनी फैन फॉलोइंग है। दर्शक इसके हर एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ये शो हर हफ्त सोमवार से शुक्रवार को रात 9 बजे प्रसारित होता है। शो में कंटेस्टेंट अपनी कहानी सुनाते हैं। केबीसी के मंच पर स्टूडेंट प्रख्यात शेट्टी पहुंचे। सोनी टीवी ने शो का लेटेस्ट प्रोमो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

हॉटसीट पर अमिताभ बच्चन के सामने बैठे स्टूडेंट प्रख्यात शेट्टी। प्रख्यात ने बताया कि उनकी बहन उनसे पांच साल बड़ी है और वो जीती हुई धनराशि से अपनी बहन की शादी करेंगे। प्रख्यात ने 25 लाख रुपये जीत लिए। इसके बाद अमिताभ कहते हैं आपका संकल्प पूरा हो गया। इसके बाद अमिताभ कहते हैं कि प्रतिक्षा जी इनका भी सोचिए कुछ। इसके जवाब में प्रख्यात की बहन कहती हैं, ये बहुत इंट्रोवर्ट है। अमिताभ कहते हैं कि महिलाओं को ऐसे ही लड़के चाहिए होते है, जो कम बोलते हैं। क्या 50 लाख के सवाल का जवाब दे पाएंगे प्रख्यात?

अमिताभ ने बताया लड़कियां देखती हैं लड़कों में ये खूबी

सोनी टीवी ने केबीसी के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, क्या केबीसी के मंच पर प्रख्यात शेट्टी खेलेंगे ज्ञानेंद्र खेल, लेकिन क्या वो जीत पाएंगे 50 लाख की धनराशि?
 

कल गुरुवार का एपिसोड भी काफी शानदार रहा था। आज के एपिसोड की शुरुआत देबिका दत्ता के साथ होगी। देबिका कितनी धनराशि जीतती है इसके लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा। केबीसी के दर्शक हर एपिसोड के टेलिकास्ट होने का ब्रेसब्री से इंतजार करते हैं। ये शो कई सालों से टीवी पर टेलिकास्ट हो रहा है। हर साल इस शो को अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं। 

End of Article