KBC 13: महानायक अमिताभ ने ऐसे पूरी की 01 करोड़ जीतने वाली Himani Bundela की ख्‍वाहिश, देखें चेहरे की खुशी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 1, 2021, 07:52 AM IST

KBC 13: सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन ने केबीसी 13 की पहली करोड़पति हिमानी बुंदेला को एक खास सरप्राइज दिया जिसके बाद उनके चेहरे की खुशी देखने लायक थी।

KBC 13: महानायक अमिताभ ने ऐसे पूरी की 01 करोड़ जीतने वाली Himani Bundela की ख्‍वाहिश, देखें चेहरे की खुशी

KBC 13: कौन बनेगा करोड़पति के 13वें सीजन को हिमानी बुंदेला के रूप में पहला करोड़पति मिला है। उत्‍तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली हिमानी बुंदेला देख नहीं सकती हैं। एक एक्सीडेंट के बाद उनकी आंखों की रोशनी धुंधली हो गई थीं। वह एक टीचर हैं। हिमानी ने बहुत शानदार तरीके से खेल खेला और एक करोड़ के सवाल का सही जवाब दिया। उनके खेल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अमिताभ बच्‍चन उन्‍हें सरप्राइज देते हैं। 

सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन ने केबीसी 13 की पहली करोड़पति हिमानी बुंदेला को एक खास सरप्राइज दिया जिसके बाद उनके चेहरे की खुशी देखने लायक थी। इस सरप्राइज का वीडियो टीसीरीज ने ट्विटर पर साझा किया है। दरअसल, अमिताभ बच्‍चन हिमानी को बताते हैं उनके ल‍िए एक सरप्राइज है। इसके बाद वह एक फोन लगाते हैं। उधर से एक आवाज आती है और शख्‍स हिमानी से बात करने लगता है। हिमानी पहचानने की कोशिश करती हैं। 

शख्‍स गाना गाता है और हिमानी की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। दरअसल, ये शख्‍स होते हैं मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल। जुबिन हिमानी के लिए गाना गाते हैं और फ‍िर हिमानी साथ गाने लगती हैं। जुबिन से बात कर हिमानी कहती हैं कि येउनके दिए गोल्‍डन डे हो गया। जुबिन हिमानी को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं देते हैं।
 

अब करेंगी ये काम 

हिमानी ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह दिव्यांग छात्रों के लिए एक कोचिंग खोलना चाहती हैं जहां वह पढ़ाई का महौल बेहतर रख सके। उन्होंने कहा, "शो में मैंने जो भी राशि जीती है, मैं उससे कोचिंग शुरू करना चाहती हूं जहां अलग-अलग विकलांग और सामान्य बच्चे एक साथ पढ़ेंगे। हम उन्हें यूपीएससी, सीपीसीएस के लिए तैयार करेंगे। मैंने नेत्रहीन बच्चों को 'मानसिक गणित' सिखाने की भी पहल की है।''

End of Article