KBC 14: इस सवाल का गलत जवाब देकर संपदा हार गई जीती हुई रकम, आप जानते हैं 25 लाख के सवाल का सही जवाब?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 12, 2022, 10:56 AM IST

कौन बनेगा करोड़पति 14 में संपदा सर्राफ गुर्जर हॉट सीट पर पहुंचीं और उन्होंने 12.50 लाख रुपये जीते। लेकिन फिर 25 लाख रुपये के सवाल का गलत जवाब देकर वो 9 लाख 30 हजार रुपये हार गईं। क्या आप जानते हैं इसका सही जवाब?

KBC 14: इस सवाल का गलत जवाब देकर संपदा हार गई जीती हुई रकम, आप जानते हैं 25 लाख के सवाल का सही जवाब?

कौन बनेगा करोड़पति 14 की शुरुआत हो चुकी है और शो के इस सीजन को भी काफी पसंद किया जा रहा है। शो की शुरुआत 07 अगस्त को हुई थी और अब तक दो कंटेस्टेंट 50 लाख रुपये जीत चुके हैं। अब शो में हॉट सीट पर पहुंचीं भोपाल की रहने वाली संपदा सर्राफ गुर्जर। 27 वर्षीय संपदा डिप्टी कलेक्टर हैं। 

संपदा शो में बेहतरीन तरीके से खेल रही थीं। अपने ज्ञान के दम पर उन्होंने 12 लाख 50 हजार रुपये जीत लिए थे। लेकिन इसके बाद 25 लाख के सवाल पर उन्होंने गलत जवाब दिया, जिसके बाद वो 9 लाख 30 हजार रुपये हार गई और केवल 3 लाख 20 हजार रुपये ही घर लेकर गईं। 

संपदा से 25 लाख रुपये के लिए पूछा गया था ये सवाल, जिसका जवाब उन्होंने गलत दिया। क्या आप जानते हैं इस सवाल का जवाब? 

तेलंगाना का रामप्पा मंदिर, जो एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है, इनमें से किससे अपना नाम प्राप्त करता है।

A. एक राजा
B. एक पंडित 
C. एक सेनापति 
D. एक मूर्तिकार


संपदा के पास कोई लाइफ लाइन नहीं थी लेकिन उन्होंने काफी सोच विचार किया और इसके जवाब B यानी एक पंडित बताया। यह जवाब गलत था। इस सवाल का सही जवाब है D यानी एक मूर्तिकार।

इससे पहले संपदा से 12.50 लाख रुपये के लिए सवाल पूछा गया था, जिसमें उन्होंने दो लाइफलाइवन का इस्तेमाल किया। उनसे जो सवाल पूछा गया वो था- 

इनमें से किस देश के संविधान की प्रस्तावना ‘वी, द पीपल...’ शब्दों से शुरू नहीं होती है?
A. जम्बिया
B. दक्षिण कोरिया    
C. बांग्लादेश
D. फ्रांस



इस सवाल का सही जवाब है D यानी फ्रांस। इसका सही जवाब देकर संपदा ने 12.50 हजार रुपये जीते। हालांकि बाद में 25 लाख रुपये के सवाल का गलत जवाब देकर वो जीती हुई धनराशि हार गईं और केवल 3 लाख 20 हजार रुपये जीतीं। 

गरीबों व बुजुर्गों की करना चाहती हैं सेवा

शो में संपदा ने बताया कि वो जीती हुई धनराशि गरीब व बुजुर्गों की सेवा में अर्पित करेंगी। संपदा ने बताया कि एमपीपीएससी में चयन होने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग सिंगरौली जिले में हुई है। वहीं उनके पति शशांक सिंह गुर्जर मध्य प्रदेश पुलिस में डीएसपी हैं।

End of Article