KBC 13: अमिताभ बच्चन ने वीरेंद्र सहवाग से पूछा- पाक के खिलाफ जीतने पर क्या होगा रिएक्शन, कहा- 'हम उनके बाप'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 31, 2021, 04:33 PM IST

Kaun Banega Crorepati 13 Virender Sehwag and Saurav Ganguly: वीरेंद्र सहवाग और सौरव गांगुली जल्द ही कौन बनेगा करोड़पति 13 में नजर आने वाले हैं। जानिए कब आएगा ये एपिसोड...

KBC 13: अमिताभ बच्चन ने वीरेंद्र सहवाग से पूछा- पाक के खिलाफ जीतने पर क्या होगा रिएक्शन, कहा- 'हम उनके बाप'

मुंबई. कौन बनेगा करोड़पति  13 में जल्द ही क्रिकेट की दो सबसे बड़ी हस्तियां हॉटसीट पर बैठने वाली है। बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली और नफजगढ़ के नवाब वीरेंद्र सहवाग अमिताभ बच्चन के साथ गेम खेलेंगे।

सोनी टीवी  के प्रोमो के मुताबिक अमिताभ बच्चन वीरेंद्र सहवाग से पूछते हैं कि आप बैटिंग या फील्डिंग करते हुए गाना गाते हैं। अमिताभ बच्चन इसके बाद उन्हें सिचुएशन देते हैं कि वह इसमें कौन सा गाना गाएंगे। अमिताभ बच्चन कहते हैं कि अगर फील्डिंग कर रहे हैं और कैच छूट जाता है तो कौन सा गाना गाएंगे। इस पर वीरेंद्र सहवाग कहते हैं कि अगर कोच ग्रेग चैपल हैं और सौरव से छूटता है तो- 'अपने तो जैसे तैसे कट जाएगी।'

Sourav Ganguly and Virender Sehwag

कहा- हम बाप है पाकिस्तान के
अमिताभ बच्चन  कहते हैं अगर आप पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया  से जीत जाते हैं तो कौन  सा डायलॉग बोलेंगे।  इस पर वीरेंद्र सहवाग कहते हैं शहशांह फिल्म में जो आपका डायलॉग था। बिग बी तुरंत कहते हैं, 'रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं।' वीरेंद्र सहवाग तुरंत कहते हैं वैसे भी रिश्ते में हम उनके बाप हैं। अमिताभ बच्चन जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

Sehwag talks about winning against Pakistan on KBC

तीन सितंबर को आएगा शो 
कौन बनेगा करोड़पति का ये स्पेशल एपिसोड तीन सितंबर को रात नौ बजे टेलिकास्ट होगा। ये स्पेशल कर्मवीर एपिसोड होगा। इसके अलावा दीपिका पादुकोण भी जल्द ही केबीसी का हिस्सा बनने जा रही हैं।

आपको बता दें कि सीजन 13 का पहला करोड़पति मिल गया है। आगरा की रहने वालीं हिमानी बुंदेला एक करोड़ रुपए जीत गई हैं। हिमानी बुंदेला का एपिसोड 30 और 31 को   

End of Article