करण कुंद्रा ने नए रियलिटी शो के लिए एकता कपूर से मिलाया हाथ, कंगना रनौत की जेल में ली ग्रैंड एंट्री

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2022, 09:55 PM IST

Lock Upp Reality show Karan Kundrra Entry video: बिग बॉस 15 के फाइनलिस्ट रहे करण कुंद्रा फिर से रियलिटी शो में देखे जाएंगे और ये एकता कपूर का मोस्ट पॉपुलर शो लॉक अप होगा...

करण कुंद्रा ने नए रियलिटी शो के लिए एकता कपूर से मिलाया हाथ, कंगना रनौत की जेल में ली ग्रैंड एंट्री

Karan Kundrra Entry in Lock Upp Reality show: करण कुंद्रा की एकबार फिर से छोटे परदे पर वापसी हो रही है। अभिनेता के प्रशंसकों के पास खुश होने का एक बड़ा कारण है क्योंकि अब करण कुंद्रा जल्द कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉक अप में नजर आने वाले हैं। जी हां, बिग बॉस 15 के फाइनलिस्ट रहे करण कुंद्रा फिर से रियलिटी शो में देखे जाएंगे और ये एकता कपूर का मोस्ट पॉपुलर शो लॉक अप होगा। हाल ही में करण कुंद्रा का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें वो जेल के अंदर एंट्री लेते दिख रहे हैं। करण का वीडियो देखकर फैन्स एक्टर की खूब तारीफें कर रहे हैं।

करण कुंद्रा का #LockUppWithKaran वीडियो ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में फुल ब्लैक आउटफिट में करण कुंद्रा काफी हैंडसम हंक दिख रहे हैं। हालांकि करण शो में बतौर कंटेस्टेंट नहीं आए। दरअसल बिग बॉस-15 के फाइनलिस्ट रहे करण कुंद्रा लॉक अप में जेलर की जिम्मेदारी को निभाने के लिए आए हैं। करण की एंट्री का वीडियो सामने आया है, जिसमें शो में मौजूद सितारे उन्हें देखकर खुश हो जाते हैं। साथ ही करण कुंद्रा पहली बार कंटेस्टेंट्स को शो के बारे में बताते हैं। 

करण कुंद्रा का लॉकअप वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है। फैन्स करण को रियल बॉस बता रहे हैं और उनकी एंट्री की जमकर तारीफें कर रहे हैं। लंबे टाइम के बाद करण को स्क्रीन पर देखकर फैन्स काफी खुश हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल करण ने बिग बॉस-15 के बाद कोई प्रोजेक्ट नहीं किया है। वो म्यूजिक वीडियोज में बिजी हैं। उनका हाल ही में तेजस्वी प्रकाश के साथ पहला गाना रिलीज हुआ है। जिसका नाम 'रुला देती है'। इस गाने में करण और तेजस्वी की केमेस्ट्री एक साथ काफी बेहतरीन दिख रही है।  

End of Article