Kangana Ranaut's Lock Upp First Contestant Name: पिछले कुछ दिनों से कंगना रनौत अपने रियालिटी शो लॉकअप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगा। इस रियलिटी शो में कंगना रनौत कई टीवी सेलिब्रिटीज के साथ नजर आएंगी। ऐसे में इस शो के कंटेस्टेंट का नाम जानने के लिए दर्शक बेकरार हैं। हाल ही में कंगना रनौत के शो लॉकअप के पहले कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है। कंगना रनौत के शो की पहली कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि निशा रावल हैं जिनका नाता कॉन्ट्रोवर्सी से बहुत गहरा है। नेहा रावल को मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे कई टीवी शोज में देखा गया है। अब वह कंगना रनौत के इस ओटीटी शो में नजर आएंगी।
निशा रावल होंगी पहली कंटेस्टेंट
निशा रावल ने बताया कि वह इस रियलिटी शो के लिए बहुत उत्साहित हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि 'मैं इस नए और चैलेंजिंग जर्नी के लिए बहुत उत्साहित हूं। ना कभी देखा और ना कभी सुना, यह शो इंडियन ओटीटी इंडस्ट्री के लिए एक नया बेंचमार्क सेट करेगा।' इसके साथ एक्ट्रेस ने आगे यह भी बयां किया कि वह कंगना रनौत के शो लॉक अप के लिए बहुत उत्साहित हैं। मैं इस शो का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं।'
निशा रावल करण मेहरा की एक्स वाइफ हैं। वर्ष 2021 में यह दोनों अलग हो गए थे। निशा रावल ने अपने एक्स हसबैंड करण मेहरा पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके साथ एक्ट्रेस ने करन मेहरा पर धोखा देने का इल्जाम भी लगाया था। उन्होंने करण मेहरा के खिलाफ एफआइआर भी दर्ज करवाई थी। इस खबर की वजह से निशा रावल और करण मेहरा कई दिनों तक सुर्खियों में छाए हुए थे और कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा बन गए थे। कंगना रनौत जो बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन हैं, ऐसे में उनके शो में निशा रावल की एंट्री बहुत दिलचस्प होने वाली है। लॉक अप 27 फरवरी को एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगा।

