'झलक दिखला जा' सीजन 10 है लॉन्च के लिए तैयार, जानें कब टेलिकास्ट होगा पहला एपिसोड?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 16, 2022, 06:54 PM IST

Jhalak Dikhhla Jaa Season 10 launch date: माधुरी दीक्षित और करण जौहर, 'झलक दिखला जा' में बतौर जज दिखाई देंगे। सितंबर में 'झलक दिखला जा' अपने आगामी दसवें सीजन के साथ प्रसारित होने वाला है...

'झलक दिखला जा' सीजन 10 है लॉन्च के लिए तैयार, जानें कब टेलिकास्ट होगा पहला एपिसोड?

Jhalak Dikhhla Jaa 10 launch date: 'झलक दिखला जा' अपने 10वें सीजन के साथ वापसी कर रहा है। जल्द ही दर्शकों को एकबार फिर से उनके चहेते सितारे इस रियलिटी शो में थिरकते नजर आएंगे। जैसा कि हमने आपको बताया था कि माधुरी दीक्षित और करण जौहर, 'झलक दिखला जा' में बतौर जज दिखाई देंगे। सितंबर में 'झलक दिखला जा' अपने आगामी दसवें सीजन के साथ प्रसारित होने वाला है। मेकर्स पहले काजोल को लेना चाहते थे लेकिन बाद में माधुरी को साइन कर लिया गया। काजोल ने किसी वजह से शो ठुकरा दिया था। वहीं अब खबर है कि नोरा फतेही के तीसरे जज के रूप में शो का हिस्सा बनने वाली हैं। 

नोरा फतेही और माधुरी दीक्षित दोनों ही अच्छी डांसर हैं और मेकर्स काफी उत्साहित हैं। जज के रूप में करण जौहर की तीखी और मजाकिया कमेंट्स माहौल को और बदल देंगे। टीवी जगत में इस बात को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है कि क्या 'झलक...' वाकई में वापसी कर रहा है। खैर, अब हम आपके लिए शो की लॉन्च डेट से जुड़ी एक्सक्लूसिव डिटेल भी लेकर आए हैं। सीजन 10 का पहला एपिसोड 2 सितंबर को प्रसारित होगा।

'झलक दिखला जा 9' का प्रीमियर 30 जुलाई 2016 को हुआ था। इस शो को मनीष पॉल द्वारा होस्ट किया गया था। जैकलीन फर्नांडीज, करण जौहर, गणेश हेगड़े और फराह खान द्वारा शो को जज किया गया था। अब देखना ये है कि सीजन 10 को कौन होस्ट करता है। 'झलक दिखला जा 9' डांस-रियलिटी शो 5 साल बाद वापसी कर रहा है, इसका आखिरी संस्करण 2017 में आया था।

End of Article