Jennifer Winget dating news: जेनिफर विंगेट की पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबरें कई टाइम से आ रही हैं। हाल ही में अफवाहें थीं कि कोड एम स्टार जेनिफर विंगेट अपने को-स्टार तनुज विरवानी को डेट कर रही हैं। जेनिफर विंगेट के जन्मदिन के दौरान की कुछ फोटोज वायरल हुई थीं। जिसमें तनुज की एक साथ वो बर्थडे सेलिब्रेट करती दिखी थीं। इसी के बाद से प्रशंसकों ने अनुमान लगाया कि दोनों के बीच कुछ पक रहा है। हालांकि, अब जेनिफर विंगेट ने इस बारे में बात की है। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने साफ कर दिया कि दोनों के बीच कुछ भी नहीं चल रहा है और वे सिर्फ दोस्त हैं।
एक इंटरव्यू में जेनिफर विंगेट ने कहा कि इस तरह की अफवाहें उन्हें परेशान नहीं करती हैं क्योंकि वह जानती हैं कि यह हर सार्वजनिक व्यक्ति के जीवन का एक हिस्सा है। जेनिफर विंगेट का कहना है कि जब तक उनके करीबी और प्रिय लोग सच्चाई जानते हैं, इससे उनको कोई फर्क नहीं पड़ता है। एक्ट्रेस ने कहा, 'यह मुझे परेशान नहीं करता है क्योंकि जब तक मैं अपनी सच्चाई जानता हूं, मेरा परिवार सच्चाई जानता है, मेरे दोस्त और प्रशंसक मेरी सच्चाई जानते हैं, यही मेरे लिए मायने रखता है। देखो मैं हूं एक सार्वजनिक व्यक्ति और मेरे बारे में लोगों की राय और निर्णय होंगे, यह ठीक है। जब तक वे मेरे काम और सीमाओं का सम्मान करते हैं, मैं उनके साथ ठीक हूं। मैं समझती हूं कि यह मेरी नौकरी का एक हिस्सा है। इसलिए यह मुझे परेशान नहीं करता है।'

तनुज विरवानी और जेनिफर विंगेट का बॉन्ड काफी मजबूत हो गया है। एक्ट्रेस ने बताया कि जब भी तनुज आसपास होते हैं तो वो हमेशा सेट पर हंसती रहती हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं जेनिफर विंगेट ने करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। दोनों ने अपने सेपरेशन के बारे में बात करते हुए खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उनके तलाक के सालों बाद अभिनेत्री ने इस बारे में बात की थी। एक्ट्रेस ने कहा था कि यह उनके लिए कठिन समय था क्योंकि सोशल मीडिया पर उनके जीवन के बारे में बहुत कुछ लिखा जा रहा था।

