क्‍या Jasmin Bhasin ने बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ गुपचुप कर ली शादी?, क्‍या है इस तस्वीर का सच

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 6, 2022, 07:47 AM IST

जब से जैस्मिन भसीन और अली गोनी ने खुलकर अपने र‍िश्‍ते को कबूला है, तभी से फैन्‍स उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। अब एक तस्‍वीर सामने आई है जिसके बाद फैंस को लग रहा है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है।

क्‍या Jasmin Bhasin ने बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ गुपचुप कर ली शादी?, क्‍या है इस तस्वीर का सच

टीवी की पॉपुलर अभिनेत्री और बिग बॉस 14 की प्रतियोगी रहीं जैस्मीन भसीन और अली गोनी ने जब से खुलकर अपने र‍िश्‍ते को कबूला है, तभी से फैन्‍स उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। अब एक तस्‍वीर सामने आई है जिसके बाद फैंस को लग रहा है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। जैस्मिन भसीन ने खुद इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो फैंस के साथ शेयर की है। फैंस इस तस्वीर को देखने के बाद अंदाजा लगा रहे हैं कि उन्होंने सीक्रेटली अली गोनी के साथ शादी रचा ली है।

दरअसल जैस्‍मीन भसीन ने जो तस्‍वीर शेयर की है उसमें वो हाथों में लाल रंग की चूड़ियां पहने दिख रही हैं जो अक्‍सर शादी के बाद पहनी जाती हैं। तस्‍वीर में ऐसा लग रहा है जैसे वो बीच पर बैठी हों। इस फोटो पर एक फैन ने कमेंट में लिखा है, 'क्या मैडम आपने बिना बताए शादी कर ली है....।' अन्‍य यूजर्स से भी कमेंट कर गुपचुप शादी पर नाराजगी जताई है। 

जैस्‍मीन भसीन की इस तस्‍वीर को अब तक तीन लाख 84 हजार से ज्‍यादा लाइक्‍स मिल चुके हैं। कुछ यूजर्स ने इस तस्‍वीर पर कमेंट कर उनकी खूबसूरती की तारीफ की है। जैस्‍मीन इस तस्‍वीर में वाकई दिलकश लग रही हैं और उनकी मुस्‍कुराहट तो लाजवाब है। 

बता दें कि जैस्मिन भसीन और अली गोनी की तरफ से शादी को लेकर उड़ रही अफवाहों पर अभी कोई बयान नहीं आया है। हालांकि अली गोनी ने कुछ वक्त पहले कहा था कि वो जैस्मिन भसीन के साथ शादी करना चाहते हैं। जैस्मिन भसीन और अली गोनी काफी लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। शुरुआत में दोनों ने अपने रिश्‍ते को दोस्‍ती का नाम दिया था। 

End of Article