अली गोनी और जैस्मिन भसीन ने की अपनी शादी की घोषणा? कपल ने कहा जल्द मिलेगा सभी को इनविटेशन कार्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 20, 2022, 10:58 PM IST

Jasmin Bhasin And Aly Goni wedding News: खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग के दौरान अली और जैस्मिन दोस्त बन गए थे। वहीं बिग बॉस 14 के घर में एक साथ रहने से उन्हें अपने रिश्ते का एहसास हुआ था...

अली गोनी और जैस्मिन भसीन ने की अपनी शादी की घोषणा? कपल ने कहा जल्द मिलेगा सभी को इनविटेशन कार्ड

Jasmin Bhasin And Aly Goni: जैस्मिन भसीन और अली गोनी एकबार फिर से चर्चाओं में हैं। करीबी दोस्त जैस्मिन भसीन और अली गोनी को बिग बॉस 14 के दौरान एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का एहसास हुआ। फैमिली वीक के दौरान जैस्मिन भी अली का कनेक्शन थीं। शो के दौरान ही दोनों ने अपने प्यार का इजहार किया था। बाद में, जैस्मीन और अली साथ में कश्मीर गए थे, जहां उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपना जन्मदिन मनाया था। अब ऐसा लग रहा है कि जैस्मिन और अली ने आखिरकार शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया है।

अली गोनी ने यह घोषणा करते हुए एक वीडियो शेयर किया है कि उन्होंने और जैस्मिन ने अपने माता-पिता को बता दिया है। आखिरकार सब तय हो गया है वे जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे। अली इस समय बहुत खुश हैं अब केवल इनविटेशन कार्ड बांटने ही बचे हैं। वीडियो में आप भी अली को यह कहते हुए सुन सकते हैं कि उन्होंने अपने बड़े कदम के बारे में सभी को डिजिटल रूप से सूचित करने के बारे में सोचा। जैस्मीन ने अली के वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है और कहा कि वे बहुत उत्साहित हैं कि वो जल्द ही तारीख की घोषणा करेंगे।

जैस्मिन और अली के इन वीडियोज ने निश्चित रूप से प्रशंसकों के बीच प्रत्याशा का स्तर बढ़ा दिया है। फैन्स अपने पसंदीदा कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, यह भी हो सकता है कि दोनों अपनी लोकप्रियता का उपयोग एक नए प्रोजेक्ट की घोषणा करने के लिए भी कर रहे हों। 

Aly Goni on his relationship with Jasmin Bhasin: We've just started staying  together, we'll get married when we think we are ready - Hindustan Times

रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग के दौरान अली और जैस्मिन दोस्त बन गए थे। बिग बॉस 14 के बाद, दोनों को तेरा सूट नाम के एक म्यूजिक वीडियो में देखा गया था। बिग बॉस 14 के घर में एक साथ रहने से उन्हें अपने रिश्ते का एहसास हुआ था। 

End of Article