ITA Awards: रणवीर सिंह के साथ 'ततड़-ततड़' पर डांस करने लगी राखी सावंत, आलिया भट्ट को किया किस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2022, 10:21 AM IST

Rakhi Sawant ITA Viral Video: इंडियन टेलिविजन एकेडमी अवॉर्ड्स मुंबई में आयोजित हुआ। अवॉर्ड सेरेमनी के रेड कार्पेट में राखी सावंत ने सारी लाइमलाइट बटोर ली। राखी सावंत और रणवीर सिंह का डांस वीडियो वायरल हो रहा है।

ITA Awards: रणवीर सिंह के साथ 'ततड़-ततड़' पर डांस करने लगी राखी सावंत, आलिया भट्ट को किया किस

ITA Awards Rakhi Sawant Ranveer Singh Video:. द इंडियन टेलिविजन एकेडमी अवॉर्ड्स (आईटीए) में टीवी और बॉलीवुड के कई सितारों ने अपना जलवा बिखरा। इस अवॉर्ड सेरेमनी से कई वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में राखी सावंत रणवीर सिंह के साथ ततड़-ततड़ गाने में डां कर रही हैं। वहीं, एक वीडियो में वह आलिया भट्ट को किस कर रही हैं। 

राखी सावंत अवॉर्ड फंक्शन में ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने अपने सिर पर आर्टिफिशियल लाल गुलाब लगाया हुआ था। राखी का ये यूनीक लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। राखी सावंत इसके बाद आलिया भट्ट से मिलती है और उन्हें गले लगकर किस करती हैं। राखी कहती हैं, 'ये बेस्ट एक्ट्रेस हैं। आलिया तुम रॉकस्टार हो। तुम्हारी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी 200 करोड़ रुपए की कमाई करेगी। आप एक चमकता हुआ हीरा हो। आलिया भट्ट ने इस अवॉर्ड फंक्शन के लिए सिल्वर साड़ी कैरी की हुई थी। 

रणवीर सिंह के साथ किया डांस
राखी सावंत इसके बाद रणवीर सिंह से मिलती हैं। दोनों ने फिल्म रामलीला के ततड़-ततड़ गाने पर डांस किया। दोनों को साथ डांस करता देख फैंस बेहद खुश हो गए हैं। रणवीर सिंह ब्लैक और व्हाइट आउटफिट में नजर आए। इस दौरान उन्होंने इसी कलर के सन ग्लासेस भी लगाए हुए हैं। वहीं, रणवीर सिंह ने पोनी भी की हुई है। आपको बता दें कि 83 के बाद अब जयेशभाई जोरदार में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 13 मई 2022 को रिलीज होने वाली है।

अवॉर्ड शो में नजर आए ये सितारे
इंडियन टेलिविजन अवॉर्ड्स में तारक मेहता का उल्टा जश्मा की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता, जेठालाल यानी दिलीप जोशी, रश्मि देसाई, कश्मीरा शाह, रवि दुबे, निया शर्मा, हर्षद चोपड़ा, निधि शाह, हिना खान, सुमित राघवन नजर आए। 

 वहीं, दूसरी ओर रश्मि देसाई के लुक पर भी उनके चाहने वाले फिदा हो गए. (फोटो साभारः Viral Bhayani)

 राखी और रश्मि के बाद बात करें कश्मीरा शाह की, तो वह इस अवॉर्ड फंक्शन में पिंक कलर की ड्रेस में नजर आईं. (फोटो साभारः Viral Bhayani)

राखी सावंत की बात करें तो वह बिग बॉस 15 में अपने पति रितेश के साथ नजर आई थीं। हालांकि, बिग बॉस 15 खत्म होने के बाद राखी सावंत ने रितेश से अलग होने की घोषणा कर दी थी।

End of Article