Imlie 3 Twist: आर्यन की गर्लफ्रेंड गुड़िया मचाएगी बवाल, 2 नई एंट्री करेंगी मालिनी का पत्ता साफ, इमली के अपकमिंग 3 ट्विस्ट करेंगे दांत खट्टे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2022, 07:52 PM IST

Imlie 3 twist Episode latest Upcoming in hindi: 2 नई एंट्री से आदित्य, इमली और आर्यन की जिंदगी पर असर पड़ेगा। जानें इमली की अपकमिंग एपिसोड में आने वाले 3 बड़े ट्विस्ट...

Imlie 3 Twist: आर्यन की गर्लफ्रेंड गुड़िया मचाएगी बवाल, 2 नई एंट्री करेंगी मालिनी का पत्ता साफ, इमली के अपकमिंग 3 ट्विस्ट करेंगे दांत खट्टे

इमली टीवी शो में आगे बड़े ट्विस्ट और टर्न आने वाले हैं। हम नहीं चाहते कि मेकर्स द्वारा बनाए गए इस प्लॉट को आप मिस करें। कहानी गुड़िया की नई एंट्री होने वाली है जिसका शो में बड़ा एजेंडा होगा। अब आपको इमली की कहानी में जल्द अभिनेत्री नीलिमा सिंह और रेशम की नई एंट्री देखने को मिलने वाली है। दोनों कहानी में तड़का लगाने के लिए तैयार हैं। इन दो नई एंट्री से आदित्य, इमली और आर्यन की जिंदगी पर असर पड़ेगा। जानें इमली की अपकमिंग एपिसोड में आने वाले 3 बड़े ट्विस्ट...

आर्यन की गर्लफ्रेंड की होगी इमली में नई एंट्री
अभिनेत्री रेशम जल्द ही टीवी सीरियल इमली में एंट्री कर रही हैं जिसके बाद आर्यन की जिंदगी में बड़ा यू-टर्न आने वाला है। मौजूदा कहानी के अनुसार, आर्यन को एहसास हो रहा है कि वो इमली से प्यार करने लगा है। हालांकि जब नर्मदा को खबर मिलती है कि उनकी जेठानी और उनकी भतीजी गुड़िया साथ रहने के लिए घर आ रहे हैं, तो यह खबर अर्पिता को काफी परेशान करती है। अर्पिता और नर्मदा नहीं चाहते कि आर्यन, इमली से प्यार करने पर किसी और के साथ घर बसा लें। लेकिन मेकर्स शो में कुछ बड़ा ड्रामा चाहते हैं। आगे आने वाली कहानी में रेशम की एंट्री आर्यन की लव इंटरेस्ट के रूप में होगी। इमली और आर्यन अब दोस्त बनने जा रहे हैं, लेकिन इससे पहले कि वे आगे बढ़ पाते, गुड़िया उनके जीवन को झकझोरने के लिए अपनी एंट्री करेगी।

राठौर फैमिली में बड़ा तूफान लाएंगी नीलिमा सिंह
इमली टीवी धारावाहिक में अभिनेत्री नीलिमा सिंह भी एंट्री ले रही हैं। नीलिमा नर्मदा की जेठानी की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए शो में एंट्री कर रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि उसका अपनी भतीजी गुड़िया के साथ आर्यन से शादी तय करने का एक छिपा हुआ एजेंडा है। अब उनकी एंट्री राठौर फैमिली में बड़ा तूफान लाने वाली है। आर्यन और गुड़िया की शादी से इमली को एक नई चुनौती का सामना करना पड़ेगा। आर्यन, इमली से प्यार करता है और इसलिए वह उसे किसी को भी जगह नहीं दे सकता। वह उसे शादी के लिए कैसे मनाएगा, यह देखना बेहद दिलचस्प है।

मालिनी का हुआ पत्ता साफ
इमली की कहानी में अब कई नए किरदारों की एंट्री हो रही है। ऐसे में कहीं ना कहीं मालिनी का रोल फीका पड़ता जा रहा है। पहले ही मालिनी का पर्दाफाश होने के बाद उसकी कहानी खत्म हो चुकी है। अब उनका रोल भी फीका पड़ता जा रहा है। आदित्य के सामने मालिनी का असली चेहरा आ चुका है और इमली ने अपना बदला ले लिया है। इस वजह से मालिनी का रोल भी अब ना के बराबर है। ऐसे में आने वाले वक्त में हो सकता है कि शो से ही मालिनी का पत्ता साफ हो जाए। 

End of Article