टीवी मसाला

'मुझे धमकियां मिल रही हैं...', Avinash Mishra-Eisha Singh के ब्रेकअप पर Orry ने तोड़ी चुप्पी

Orry on Avinash Mishra-Eisha Singh Breakup: टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा और एक्ट्रेस ईशा सिंह के ब्रेकअप पर एक तरफ जहां कई सेलेब्स ने रिएक्शन दिया है। वहीं दूसरी ओर ओरी ने इस मामले पर कमेंट करने से परहेज किया।

Image

अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के ब्रेकअप अपर ओरी ने तोड़ी चुप्पी (Pic Credit: Instagram)

Orry on Avinash Mishra-Eisha Singh Breakup: टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा और एक्ट्रेस ईशा सिंह के ब्रेकअप की खबरें इन दिनों लगातार इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में अविनाश ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट कर ईशा सिंह संग ब्रेकअप की खबरों पर पक्की मुहर भी लगाई। बीते दिनों जो कुछ भी हुआ, उसी जिम्मेदारी अपने ऊपर लेते हुए अविनाश ने वीडियो शेयर कर ईशा सिंह से माफी भी मांगी। अब इस मामले में रिएलिटी शो स्टार ओरहान अवत्रामणि यानी ओरी का बयान सामने आया है। ओरी ने खुलासा किया है कि उन्हें किसी के पर्सनल लाइफ में दखल देने पर धमकियां और आपत्तिजनक मैसेज आ रहे हैं।

अविनाश-ईशा के ब्रेकअप पर कमेंट करना ओरी को पड़ा भारी

अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के ब्रेकअप पर इंडस्ट्री में मौजूद कई लोगों ने अपनी राय रखी। इसके बाद कई फैन्स ओरी से भी इस मामले पर उनकी राय जानना चाहते थे। ऐसा इसलिए भी था क्योंकि अविनाश के साथ ओरी भी 'खतरों के खिलाड़ी 15' का हिस्सा थे और दोनों की बॉन्डिंग भी शो में काफी अच्छी रही। हालांकि अब ओरी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए साफ कर दिया है कि वह इस विवाद में कोई बयान नहीं देना चाहते।

Orry denies commenting on Avinash Mishra and Eisha Singh's breakup

Orry denies commenting on Avinash Mishra and Eisha Singh's breakup

ओरी ने इस पोस्ट के माध्यम से बताया कि उन्हें बार-बार आक्रामक मैसेज भेजे जा रहे हैं। इतना ही नहीं उन्हें धमकियां भी मिल रही है और उन पर अविनाश और ईशा के ब्रेकअप पर राय देने के लिए बेवजह दबाद बनाया जा रहा है। ओरी ने क्लियर कर दिया है कि वो इस मामले के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं। इसलिए कुछ भी बोलने से पहले वो दोनों में से किसी एक से बात करने के बाद ही अपना रिएक्शन देंगे। हालांकि ओरी ने यह भी कहा कि वो दूसरों की पर्सनल लाइफ पर कमेंट करने से खुद को दूर ही रखते हैं। बताते चलें अविनाश मिश्रा के वीडियो डालने के बाद अभी तक ईशा सिंह ने इन चीजों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article