बॉक्स ऑफिस

Ramayana Box Office: मंगलवार को रणबीर-यश स्टारर के आंकड़ों में आया सुधार, 20वें दिन कमाए इतने करोड़

Ramayana Box Office Collection Day 20: रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' के 20वें दिन के कलेक्शन अच्छा खासा उछाल देखने को मिला है। यह फिल्म भारत में जल्द ही 1200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होगी।

Image

20वें दिन 'रामायण' की कमाई में दिखा उछाल (Pic Credit: Instagram)

Ramayana Box Office Collection Day 20: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। सोमवार के दिन फिल्म की गिरती कमाई को देखने के बाद मेकर्स ने टिकट के दाम कम कर फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया। खास बात यह है कि मंगलवार को 99 रुपये में 'रामायण' को बड़े परदे पर देखने का ऑफर था, जिसका फायदा इसे बॉक्स ऑफिस पर हुआ है। मंगलवार के आंकड़ों में सोमवार के मुकाबले काफी उछाल दर्ज किया गया है। तो चलिए देखते हैं 20वें रणबीर कपूर और यश की 'रामायण' ने अपने खाते में कितने रुपये जोड़े हैं।

'रामायण' ने 20वें दिन दिखाया दम

ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क ने हाल ही में नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' के 20वें दिन के अनुमानित आंकड़े साझा किए हैं। बताया जा रहा है कि 'रामायण' ने मंगलवार के दिन 17.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। सोमवार को यह आंकड़ा केवल 12.70 करोड़ रुपये था, जिसे देखकर मेकर्स की चिंता डबल हो गई थी। 20 दिनों के अंदर यह मूवी अब तक भारत में 972.95 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही है। वहीं दूसरी इंडिया के इसके टोटल नेट कलेक्शन की बात करें तो यह 1,162.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में उम्मीद है कि यह 1200 करोड़ रुपये के क्लब में आसानी से शामिल हो जाएगी।

नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित फिल्म 'रामायण' का पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज किया गया। इस मूवी को दो पार्ट्स में बनाया जा रहा है। दोनों पार्ट्स का बजट लगभग 4000 करोड़ रुपये है। पहले पार्ट को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म ने भारत के साथ-साथ विदेशी मार्किट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पहले पार्ट का लाइफटाइम बिजनेस दुनिया भर में कितना रहता है। इस मूवी में रणबीर कपूर ने भगवान राम की भूमिका निभाई जबकि रावण का रोल यश और माता सीता के किरदार में साई पल्लवी नजर आईं। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के माध्यम से जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article