टीवी मसाला

Bigg Boss 20: फैमिली वीक में ScoutOP की शक्ल नहीं देखना चाहतीं Kaashvi Hiranandani, बताई शो में न जाने की वजह

Kaashvi Hiranandani on Bigg Boss 20 Family Week: स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने हाल ही में लाइव सेशन के दौरान बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वो फैमिली वीक में घर के अंदर नहीं जाना चाहती हैं।

Image

काश्वी हीरानंदानी ने 'बिग बॉस 20' के फैमिली वीक पर दिया रिएक्शन (Pic Credit: Instagram)

Kaashvi Hiranandani on Bigg Boss 20 Family Week: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के फिनाले में अब 4 हफ्ते रह गए हैं। ऐसे में अब घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स के बीच समीकरण भी बदलते नजर आ रहे हैं। जो दोस्त थे वो दुश्मन बन गए हैं, जो दुश्मन थे वो दोस्त बन गए हैं। इसके अलावा दर्शकों को अब घर में होने वाले फैमिली वीक का इंतजार है। इस दौरान कंटेस्टेंट्स अपने परिवार और करीबियों से मिलकर भावुक होते नजर आएंगे। इस बीच गेमर और कंटेस्टेंट स्काउटओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी (Kaashvi Hiranandani) ने फैमिली वीक होने को लेकर रिएक्शन दिया है।

काशवी हीरानंदानी 'बिग बॉस 20' के फैमिली वीक में नहीं होंगी शामिल

हाल ही में अपने लाइव सेशन के दौरान काश्वी हीरानंदानी स्काउटओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने फैमिली वीक में बिग बॉस के घर आने से साफ इनकार कर दिया है। काशवी हीरानंदानी ने खुलासा करते हुए कहा, 'फैमिली वीक के लिए मैं पहले से मना कर चुकी हूं। मुझे प्रोब्लेमाटिक नहीं होना है। मुझे और प्रॉब्लम्स नहीं चाहिए। मुझे बस चिल करना है, बस शो देखना है आप लोगों के साथ और एन्जॉय करना है। तो इस वजह से मैंने बहुत पहले ही मना कर दिया था। मैं ये नहीं कर सकती। मैं सच में फैमिली वीक के दौरान घर में नहीं जाना चाहती हूं।'

काशवी हीरानंदानी ने आगे कहा कि स्काउट के माता-पिता में से कोई एक या तो रोहित भाई या नियो घर में उनसे मिलने जा सकते हैं। काशवी हीरानंदानी ने एक बार फिर कहा कि वह खुद घर के अंदर नहीं जाएंगी। बताते चलें शो में स्काउट और लव गिल के बीच कथित तौर पर बढ़ती नजदीकियां को देखकर काशवी हीरानंदानी ने शो पर आकर स्काउट को लव से दूर रहने के लिए कहा था। उनकी इन बातों की ऑनलाइन काफी आलोचना हुई और बाद में सलमान खान ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article