Imlie Spoiler: आर्यन और अपनी शादी में खुद ही भंग डालेगी इमली, सरेआम होगी मां मीठी की बेइज्जती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 24, 2022, 11:52 AM IST

Imlie Spoiler Alert Aryan and Imlie Wedding: इमली सीरियल में शादी का मौहाल है। त्रिपाठी हाउस में आदित्य की पूर्व पत्नी इमली की आर्यन से शादी हो रही है।

Imlie Spoiler: आर्यन और अपनी शादी में खुद ही भंग डालेगी इमली, सरेआम होगी मां मीठी की बेइज्जती

Imlie Spoiler Alert Aryan and Imlie Wedding: इमली सीरियल में शादी का मौहाल है। त्रिपाठी हाउस में आदित्य की पूर्व पत्नी इमली की आर्यन से शादी हो रही है। मनस्वी वशिष्ठ (Manasvi Vashist), मयूरी देशमुख (Mayuri Deshmukh) और सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) स्टारर शो (Imlie Upcoming Episode) के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि इमली और आर्यन की शादी की रस्में पूरा परिवार खुशी से कर रहा है लेकिन इमली खुद अपनी शादी में भंग डालेगी। 

अभी तक आने देखा कि इमली आर्यन के साथ समझौते वाली शादी के लिए राजी हो गई थी और तभी शादी की तैयारियां शुरू हुईं। आर्यन ने इमली से कहा था कि अगर वह चाहती है कि वो आदित्य को बर्बाद ना करे तो शादी कर ले। इमली मजबूरी में आर्यन से शादी इसी समझौते के तहत कर रही है। वह खुश नहीं है फिर भी रस्मों में भाग ले रही है।

इमली ने मेहंदी की रस्म के दौरान अपने हाथों पर आर्यन के नाम की असली मेहंदी नहीं लगाई बल्कि स्टीकर लगाए। जब ये बात आर्यन को पता चली तो वह चुपके से इमली के कमरे में गया और उसके हाथों पर मेहंदी लगा दी। जब इमली की आंख खुली तो वह अपने हाथों पर आर्यन के नाम की मेहंदी देखकर गुस्से से भर गई। उसने इस हरकत के लिए आर्यन को खूब खरी खोटी सुनाई। 

इसके बाद इमली आर्यन से सवाल करेगी कि वो ऐसा क्यों कर रहा है। वह समझौते वाली शादी में असली रस्में नहीं कर सकती। तब आर्यन उसे जवाब देता है कि अभी उसका मकसद पूरा नहीं हुआ है। उसे आज भी आदित्य की आंखों में इमली को वापस पाने की उम्मीद दिखती है। वहीं रस्मों के दौरान आर्यन की रिश्तेदार इमली की मां मीठी की बेइज्जती करेंगी। मीठी शगुन में 500 रुपये देगी तो उसे काफी सुनना पड़ेगा। 

End of Article