Imlie Spoiler: शो में आएगा जबरदस्‍त ट्विस्ट्, इमली को किडनैप कराएगा आदित्‍य, जानिए क्‍या होगा मास्‍टर प्‍लान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 26, 2021, 02:46 PM IST

Imlie Spoiler alert: इमली सीरियल के आने वाले एपिसोड में मालिनी अपनी प्रेगनेंसी की बात घरवालों को बताएगी। इसी बीच इमली को किडनैप कर लिया जाएगा।

Imlie Spoiler: शो में आएगा जबरदस्‍त ट्विस्ट्, इमली को किडनैप कराएगा आदित्‍य, जानिए क्‍या होगा मास्‍टर प्‍लान

Imlie Spoiler: पॉपुलर टीवी शो इमली में हर नोज नए मोड़ आ रहे हैं। कभी मालिनी का पलड़ा भारी नजर आता है, तो कभी इमली उसे बेनकाब करते हुए दिखती है। मगर अपकमिंग एपिसोड में बहुत बड़ा ट्विस्ट् आने वाला है। दरअसल आने वाले दिनों में दर्शक देखेंगे कि इमली की किडनैपिंग का मास्‍टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि खुद आदित्‍य होगा। ये जानकर हर किसी को झटका लग सकता है। 

मालिनी करेगी प्रेगनेंसी का ऐलान 

कोर्ट में इमली मालिनी के खिलाफ सबूत पेश नहीं कर पाएगी। जिसके चलते उसे हार का सामना करना पड़ेगा। इसके बावजूद त्रिपाठी परिवार को मालिनी पर शक होगा। तभी वह घरवालों के सामने बेचारी बनने के लिए प्रेगनेंसी का झूठा नाटक करेगी और अपने प्रेगनेंट होने की बात घरवालों के सामने बताएगी। ये जानकर आदित्‍य और घरवाले उसे अपना लेंगे। 

इमली का होगा किडनैप 

मालिनी के प्रेगनेंसी के ऐलान करते ही इमली को घर छोड़कर जाना होगा। तभी उसका किडनैप हो जाएगा। ये सुनकर हर कोई हैरान रह जाएगा, लेकिन आदित्‍य को इस बात से ज्‍यादा फर्क नहीं पड़ेगा। यहीं से कहानी में नया मोड़ आएगा। दर्शक देखेंगे कि इमली के किडनैप का मास्‍टरमाइंड कोई और नहीं खुद आदित्‍य होगा। 

उसके दिमाग में एक बड़ा प्‍लान चल रहा होगा, लेकिन इसके जरिए आदित्‍य क्‍या करना चाहता है ये अभी सस्‍पेंस है। ऐसे में आने वाले एपिसोड काफी दिलचस्‍प होने वाले हैं।   

End of Article