Imlie Spoiler: इमली की बेटी का होगा किडनैप, सुध-बुध खो बैठेगी इमली, शो में आएगा दमदार ट्विस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 27, 2022, 07:28 AM IST

Imlie Major Update: स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल इमली की कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है। इमली की बेटी जीनी किडनैप हो जाएगी, वहीं दूसरी तरफ आर्यन इमली की तलाश में पगडंडियां आ रहा है।

Imlie Spoiler: इमली की बेटी का होगा किडनैप, सुध-बुध खो बैठेगी इमली, शो में आएगा दमदार ट्विस्ट

Imlie Major Update: स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल इमली की कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है। इमली की कहानी में पांच साल का लीप आने वाला है। मेकर्स लीप के माध्यम से कहानी में नयापन लाने की तैयारी में हैं। लीप के बाद कहानी एक दम बदल जाएगी। अभी तक आपने देखा कि इमली (Sumbul Touqeer Khan) अपने पति आर्यन (Aryan Singh Rathore) से अलग होकर अपने गांव पगडंडियां आकर रहने लगी है। 

उसकी बेटी जीनी भी उसके साथ है और वो स्कूल जाने लगी है। गांव में इमली ने एक गुंडे से पंगा लिया है और गुंडे ने इमली को देख लेने की धमकी दी है। यही गुंडा इमली की जिंदगी में तूफान लाएगा। इमली गुंडे की शिकायत पुलिस में करेगी और वो उसकी बेटी को स्कूल से किडनैप कर लेगा। 

जब इमली को पता चलेगा कि उसकी बेटी जीनी किडनैप हो गई है तो उसके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। इमली की बेटी के स्कूल से फोन आएगा कि जीनी आज स्कूल नहीं पहुंची है। वह यहां-वहां अपने बेटी की तलाश करेगी और सुध-बुध खो बैठेगी। बेटी की तलाश में वह दर दर भटकेगी। वहीं दूसरी तरफ आर्यन इमली की तलाश में पगडंडियां आ रहा है।

मालिनी ने इमली को परेशान करने का प्लान बनाया है और इमली की बेटी की किडनैपिंग की साजिश भी मालिनी ने ही रची है। आने वाले दिनों में दूर हो चुके इमली और आर्यन करीब आएंगे और उन्हें पास लाने का काम उसकी बेटी करेगी। आर्यन और इमली का सामना होगा। इसके बाद दोनों मिलकर बेटी की तलाश करेंगे। यहां दर्शकों को आर्यन का एक्शन अवतार भी देखने को मिल सकता है। 

End of Article