Divyanka Tripathi Birthday: सबसे ज्‍यादा फीस लेने वाली टीवी एक्ट्रेस हैं दिव्‍यांका त्रिपाठी, 4 करोड़ के फ्लैट और करोड़ों की प्रॉपर्टी की हैं मालकिन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 14, 2021, 10:49 AM IST

Divyanka Tripathi Net Worth, Property: द‍िव्‍यांका त्रिपाठी टीवी की सबसे पॉपुलर अदाकारा हैं और आज (14 दिसंबर) उनका जन्‍मदिन है। आज ही के दिन 14 दिसंबर 1984 को भोपाल में उनका जन्‍म हुआ था।

Divyanka Tripathi Birthday: सबसे ज्‍यादा फीस लेने वाली टीवी एक्ट्रेस हैं दिव्‍यांका त्रिपाठी, 4 करोड़ के फ्लैट और करोड़ों की प्रॉपर्टी की हैं मालकिन

Divyanka Tripathi Birthday: जानी मानी एक्ट्रेस द‍िव्‍यांका त्रिपाठी टीवी की सबसे पॉपुलर अदाकारा हैं और आज (14 दिसंबर) उनका जन्‍मदिन है। आज ही के दिन 14 दिसंबर 1984 को भोपाल में उनका जन्‍म हुआ था। ऑल इंडिया रेडियो से अपना कर‍ियर शुरू करने वाली दिव्‍यांका त्रिपाठी ने मिस भोपाल बनी थीं। उसके बाद 2004 में वह इंडियाज बेस्‍ट सिनेस्‍टार्स में शामिल हुई और टीवी पर पहुंचीं। यहां से उनका टीवी करियर शुरू हुआ। 2011 में वह रॉनित रॉय के शो अदालत में भी दिखाई थीं और उसके बाद रामायण में भी दिखीं।  इसके बाद 2013 से अब तक वह ये हैं मोहब्‍बतें में लीड रोल निभा रही हैं। 

लंबे समय से टीवी पर मौजूद दिव्‍यांका को स्‍टार प्‍लस के सीरियल ये हैं मोहब्‍बतें से घर घर में पहचान मिली। इस सीरियल में वह इशिता रमन भल्‍ला का रोल निभाती हैं। दिव्‍यांका त्रिपाठी ने फर्श से अर्श का सफर तय किया है और आज वह एक दिन के लिए एक लाख रुपये चार्ज करती हैं। उनके पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है और वह लग्‍जरी लाइफ जीती हैं। उनका स्‍टाइल काफी अलग है। वह महंगे आउटफ‍िट्स की शौकीन हैं। दिव्‍यांका ने 2016 में विवेक दाहिया से शादी की थी। विवेक के साथ वह नच बलिए में भी नजर आ चुकी हैं।

दिव्‍यांका त्रिपाठी का घर और कार (Divyanka Tripathi House and Cars)

दिव्यांका 2016 में शादी के बाद अपने पति व एक्टर विवेक दहिया संग गोरेगांव में 3BHK फ्लैट में शिफ्ट हो गईं। इसके बाद  दोनों ने लोखंडवाला में आलीशान 4BHK फ्लैट खरीदा और उसमें शिफ्ट हो गए। दिव्यांका और विवेक त्रिपाठी का ये अपार्टमेंट 1260 स्क्वायर फीट में बना हुआ है। जो बेहद खूबसूरत भी है। दोनों अक्सर अपने घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करते रहते हैं। इस घर की कीमत 4 करोड़ रुपये है। इतना ही नहीं, दिव्‍यांका त्रिपाठी के पास मर्सिडीज बेंज भी है जिसकी कीमत 50 लाख रुपये के आसपास है।

दिव्‍यांका त्रिपाठी नेट वर्थ (Divyanka Tripathi Net Worth)

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत भी आकाशवाणी भोपाल में एंकर के रुप में की थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिव्‍यांका त्रिपाठी की नेट वर्थ 1.46 करोड़ से अधिक की है। वह सीरियल, विज्ञापन आदि से कमाई करती हैं। दिव्‍यांका का नाम 'The Forbes 2019 Celebrity 100' सूची में भी शामिल हो चुका है। इस लिस्‍ट में वह 79वें पायदान पर थीं। 

End of Article