Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: सवि को बचाने के चक्कर में विराट को लगी गोली, सई कैसे बचाएगी जान?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 17, 2022, 08:59 AM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Updates: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है। सई की बेटी सवि को बचाने के चक्कर में विराट को गोली लग जाएगी।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: सवि को बचाने के चक्कर में विराट को लगी गोली, सई कैसे बचाएगी जान?

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Updates: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है। इस ट्विस्ट के बाद एक बार फिर कहानी में दर्शकों की सांस अटक जाएगी। सई की बेटी सवि को बचाने के चक्कर में विराट को गोली लग जाएगी। अब देखना ये होगा कि इसके बाद सई कैसे विराट की जान बचाएगी क्योंकि जब जब विराट पर संकट आया, तब तब सई ने उसकी जान बचाई है। 

अभी तक आपने देखा कि लोकल एमएलए गुलाब राव ने सई से अपने अपमान का बदला लेने के लिए उसकी बेटी सवि का किडनैप कर लिया है और उसे क्रेन पर लटका दिया है। विराट और सई उसे बचाने पहुंचे हैं। दोनों गुलाब राव के गुंडों से लोहा लेते हैं और किसी तरह सवि को क्रेन से नीचे उतार लेते हैं। इसके बाद गुलाब राव का एक गुंडा सवि पर गोली चलाने की कोशिश करता है।

जैसे ही वह गुंडा गोली चलाता है तो विराट सवि को बचाने भागता है। इस बीच गोली चलती है और विराट जमीन पर गिर जाता है। उसके सिर से खून आ जाता है। सवि को बचाने के चक्कर में गोली विराट को लग जाती है। विराट को घायल अवस्था में देख सई की हालत खराब हो जाएगी। 

पाखी आ रही है गांव

दूसरी तरफ विराट के बेटे विनायक ने पाखी को फोन पर बता दिया कि वह मुश्किल में हैं। इसके बाद पाखी नागपुर से विराट और विनायक के पास आने के लिए निकल जाती है। यहां आकर पाखी का सामना सई से होगा। सई को जिंदा देखकर पाखी के होश उड़ जाएंगे। पाखी को ये चिंता सताएगी कि अब कहीं विराट सई के पास वापस ना चला जाए। आने वाले एपिसोड्स काफी दिलचस्प होने वाले हैं।   

End of Article