Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: पांच साल बाद भवानी ने छोड़ी मुखिया की कुर्सी, पत्रलेखा बनी चव्हाण निवास की मालकिन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 26, 2022, 07:33 AM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Update: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी पांच साल के लीप के बाद पूरी तरह बदल गई है। सई विराट की जिंदगी से दूर जा चुकी है जबकि पत्रलेखा की उसकी लाइफ में एंट्री हुई है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: पांच साल बाद भवानी ने छोड़ी मुखिया की कुर्सी, पत्रलेखा बनी चव्हाण निवास की मालकिन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Update: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी पूरी तरह बदल गई है। हाल ही में इस सीरियल में पांच साल की लीप आया है। जिसके बाद दिखाया गया है कि सई अपने पति विराट की जिंदगी से दूर जा चुकी है जबकि पत्रलेखा की अपने देवर विराअ की लाइफ में एंट्री हुई है। पत्रलेखा ने सरोगेसी से सई और विराट के बच्चे विनायक को जन्म दिया था लेकिन जब सई को पत्रलेखा के धोखे के बारे में पता चला तो वह अपने बेटे विनायक को लेकर गढ़चिरौली जाने के लिए बस में बैठ जाती है। 

रास्ते में बस का एक्सीडेंट हो जाता है और विनायक सई के हाथ से छूट जाता है और दूर हो जाता है। एक्सीडेंट के बाद पता चलता है कि सई भी प्रेग्नेंट है। विनायक को खोकर वह सवि की मां बनती है, वहीं विनायक विराट को मिल जाता है जिसे पत्रलेखा पालती है। इधर सई विराट से दूर जिंदगी काट रही है, वहीं दूसरी तरफ पत्रलेखा विराट के दिल में जगह बनाकर उसकी बीवी बन जाती है। पांच साल बाद कहानी नई लगने लगी है। अब इस कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है।

भवानी चव्हाण पूरे परिवार की मुखिया थीं लेकिन पांच साल के लीप के बाद भवानी ने अपनी मुखिया की कुर्सी छोड़ी है। अब चव्हाण निवास की नई मालकिन पत्रलेखा बन गई है। विराट की पत्नी के रूप में पत्रलेखा को वो सारे हक मिल गए हैं जो सई की वजह से उसकी पहुंच से दूर थे। सई के दूर होने का उसने पूरा फायदा उठाया और सबको अपना बना लिया है। 

क्या सई की होगी वापसी

सई इस सीरियल का मुख्य किरदार है और मेकर्स विराट की लाइफ में सई की वापसी के लिए कोई दमदार प्लान बना रहे हैं। सई और विराट का आने वाले दिनों में सामना होगा। वहीं विराट सई की बेटी सवि से भी मिलेगा। अब देखना ये होगा कि जब सई और विराट एक दूसरे के सामने आएंगे तो क्या धमाका होगा। वहीं सई के कमबैक से बेखबर पत्रलेखा कैसे इस तूफान का सामना करेगी।   

End of Article