Anupamaa Spolier : क्या कोमा से बाहर आ जाएगा अनुज? अधिक की सच्चाई जानकर पाखी के उड़ेंगे होश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 25, 2022, 11:16 PM IST

Anupamaa Spolier : टीवी के पॉपुलर शो अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलने वाले हैं। एक तरफ जहां अनुज को कोमा से होश आएगा। वहीं, पाखी को अपने लवर अधिक की सच्चाई का पता चलेगा, जिसे जानकर वो हैरान रह जाएगी।

Anupamaa Spolier : क्या कोमा से बाहर आ जाएगा अनुज? अधिक की सच्चाई जानकर पाखी के उड़ेंगे होश
Photo Credit: Instagram

Anupamaa Spolier : स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा टीआरपी की लिस्ट में सबसे टॉप पर है। शो में इस वक्त जबरदस्त ड्रामा और इमोशनल ट्रैक चल रहा है। कुछ दिनों पहले शो में अनुज को खाई में धक्का दिया गया था जिसके बाद वो कोमा में चला गया था। डॉक्टर से सलाह लेने के बाद अनुपमा अनुज को घर वापस ले आती है। जहां एक तरफ अंकुश और बरखा अनुज के बिजनेस को हथियाना चाहते हैं। वहीं, दूसरी तरफ अनुपमा अनुज को जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश करते नजर आएगी।

अनुपमा की कोशिश रंग लाती हैं और जन्माष्टमी के दिन अनुज की हालत में सुधार होता है। शो का प्रोमो हाल ही में आउट हुआ है जिसमें अनुज को बोलते हुए दिखाया गया है। अनुज कहता है कि ये सिर्फ मैं जानता हूं कि उस रात क्या हुआ था। ये सुनकर घरवाले हैरान नजर आते हैं।

अधिक की सच्चाई जानकर पाखी के उड़े होश

शो में कुछ दिनों से पाखी और अधिक के लव एंगल का ट्रैक चल रहा है। पाखी अधिक के रिच लाइफस्टाइल को देखकर काफी इंप्रेस है और उसके प्यार में पागल हो गई है। वो अधिक के लिए वनराज और अनुपमा तक से बगावत करती हैं। पाखी को जल्द अधिक, बरखा और अंकुश के दिवालिया होने का सच पता चल जाएगा। वो जान लेगी ये लोग अनुज के बिजनेस पर अपना कब्जा करना चाहते हैं। पाखी को ये भी पता चल जाएगा कि अधिक उससे प्यार नहीं करता है और वो ये सब सिर्फ अनुज और अनुपमा से बिजनेस लेने के लिए उसके साथ प्यार का नाटक कर रहा था।

शो के अपकमिंग ट्रैक में पाखी अधिक को छोड़ने का फैसला लेती है। पाखी अपने बर्ताव के लिए शर्मिंदा महसूस करेगी। शो में कई सारे धमाकेदार खुलासे होने वाले हैं। इन सभी ट्विस्ट और टर्न्स के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा
 

End of Article