सई होगी प्रेग्नेंट तो पाखी के पैरों के नीचे से खिसक जाएगी जमीन, गुम है किसी के प्यार में आएगा बेबी प्लानिंग का ट्रैक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 25, 2022, 03:14 PM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest twist: गुम है किसी के प्यार में आगे कहानी में अश्विनी को सई में कुछ बदलाव दिखाई देते हैं। जबकि विराट की ओर चलते समय सई बेहोश हो जाती है...

सई होगी प्रेग्नेंट तो पाखी के पैरों के नीचे से खिसक जाएगी जमीन, गुम है किसी के प्यार में आएगा बेबी प्लानिंग का ट्रैक

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Big twist: टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में आने वाले एपिसोड में अपनी मसालेदार और ड्रामा कहानी के साथ दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए पूरी तरह तैयार है। जैसा कि अब तक देखा गया है सई, पाखी को दवा देती है लेकिन वह खाने से इनकार कर देती है। सई ने भवानी से पाखी के बारे में शिकायत की और उसे बताया कि वह उसकी सलाह नहीं मान रही है और बच्चे को महत्व नहीं दे रही है। भवानी, पाखी का सामना करती है और उसे बच्चे की केयर ना करने के लिए डांटती है। इधर अश्विनी, सई को लेकर चिंतित है और पूछती है कि क्या वह अपना उचित ख्याल रख रही है। 

क्या सई प्रेग्नेंट है?
आगे कहानी में अश्विनी को सई में कुछ बदलाव दिखाई देते हैं। जबकि विराट की ओर चलते समय सई बेहोश हो जाती है। विराट उसके जागने पर चिंतित हो जाता है और सई को चिंता न करने के लिए कहता है। इस बीच, पाखी निराश हो जाती है और सई के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला करती है। क्या सई गर्भवती हैं क्योंकि वह लगातार बेहोश हो रही हैं? यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि शो में आगे क्या होता है।

जैसा कि अब तक देखा गया है सई को गर्भपात का सामना करना पड़ा है। इतना ही नहीं डॉक्टरों ने कहा है कि सई बच्चे को आगे जन्म देने सक्षम नहीं होगी। इसीलिए पाखी को लेकर सई चिंतिंत है। सई ने पत्रलेखा से एक पेपर पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा है कि वह बच्चे के जन्म के बाद तुरंत ही उसे सुरक्षित रूप से सौंप देगी।

कहानी में पाखी का सई से झगड़ा भी होगा। पत्रलेखा, सई की हरकतों से चिढ़ जाती है और इस बारे में कुछ करने का फैसला करती है। अब आगे क्या होगा जब उसे पता चलेगा कि सई गर्भवती है? यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि शो में आगे क्या होता है।

End of Article