सई कर रही ड्राइवर से डिलीवरी गर्ल तक की नौकरी, गुम है किसी के प्यार में होली पर रंग में भंग जमाएगी पाखी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 13, 2022, 04:25 PM IST

GHKKPM Twist Latest Upcoming Episode: आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि पाखी, सैराट के बीच दरार पैदा करने के लिए एक बड़ी साजिश रचती है। पाखी अब एक दुष्ट महिला में बदल गई है जो सिर्फ विराट को किसी भी कीमत पर चाहती है...

सई कर रही ड्राइवर से डिलीवरी गर्ल तक की नौकरी, गुम है किसी के प्यार में होली पर रंग में भंग जमाएगी पाखी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Latest Twist:  गुम है किसी के प्यार में सीरियल में दर्शकों को इन दिनों ढेर सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है। हालांकि सई और विराट के फैन्स इससे खुश नहीं हैं क्योंकि कहानी में दोनों के बीच दूरियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में फैन्स चाहते हैं कि विराट जल्द से जल्द सई को माफ करदे और दोनों फिर से एक हो जाएं। यहां तक कि सई भी विराट को मनाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। हाल ही में गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें आप देख सकते हैं कि सई किस तरह से विराट को मनाने के लिए कई जतन किए जा रही है।

जैसा कि हॉस्पिटल से घर आने के बाद विराट अपने लिए एक अलग जगह का चुनाव करेगा। विराट ना तो सई के साथ रहना चाहता है और ना ही वो चव्हाण परिवार के संग रहना चाहता है। सबसे अलग विराट अपना जीवन जीना चाहता है लेकिन सई है कि कैसे भी अपने पति को वापस पाना चाहती है। अब आपको सीरियल में देखने को मिलेगा कि सई कभी विराट की पर्सनल ड्राइवर, तो कभी फूड डिलीवरी गर्ल तो कभी सिक्योरिटी गार्ड बनकर उसका दिल जीतने की कोशिश करेगी। हालांकि विराट बहुत ज्यादा गुस्से में है और वो सई को इतनी आसानी से माफ नहीं करने वाला है। इसकी झलक गुम है किसी के प्यार में नए प्रोमो में नजर आ रही है। 

गुम है किसी के प्यार में(GHKKPM) की दिलचस्प कहानी में आगे विराट और सई की होली का जश्न देखने को मिलने वाला है। हालांकि,यहां चव्हाण परिवार दोनों को अपने प्यार को फिर से जगाने या रिश्ता सुधारने नहीं देगा। सई अपने पूरे एक्शन मोड में इस होली पर विराट को प्रभावित करने और प्यार को वापस जीतने की योजना बना रही है लेकिन बेचारी वह नहीं जानती कि पाखी उनके रिश्ते को बर्बाद करने के लिए बड़े प्लान के साथ आगे आ रही है।


आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि पाखी, सैराट के बीच दरार पैदा करने के लिए एक बड़ी साजिश रचती है। परिस्थितियां किसी भी कीमत पर विराट और सई के बीच सही नहीं होने वाली हैं। क्योंकि पाखी अब एक दुष्ट महिला में बदल गई है जो सिर्फ विराट को किसी भी कीमत पर चाहती है। अब, सई के खिलाफ उसके ग्रुप में भवानी और परिवार के अन्य सदस्य भी हैं। तो, देखते हैं कि सई आने वाली चुनौती का मुकाबला कैसे करेगी। क्या वो विराट को हमेशा के लिए खो देंगी?

End of Article