Lock Upp फेम सायशा शिंदे का खुलासा- 10 की उम्र में फैमिली मेंबर ने की थी घिनौनी हरकत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 13, 2022, 10:50 AM IST

Lock Upp fame Saisha Shinde Was Molested At The Age Of 10: सायशा शिंदे ने बताया था कि जब वह 10 साल की थीं तो एक फैमिली मेंबर ने उन्हें मोलेस्ट किया था। वो मेरे से कुछ साल ही बड़े थे।

Lock Upp फेम सायशा शिंदे का खुलासा- 10 की उम्र में फैमिली मेंबर ने की थी घिनौनी हरकत

Lock Upp fame Saisha Shinde Was Molested At The Age Of 10: मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज कौर संधू ने फिनाले में जो गाउन पहना था, उसे डिजाइनर सायशा शिंदे ने डिजाइन किया था। सायशा एक ट्रांसवुमन हैं। उन्होंने जनवरी 2021 में सेक्स चेंज करवाया था। उन्होंने खुद इस बात की सोशल मीडिया पर घोषणा की थी। सायशा शिंदे इन दिनों कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के रियलिटी शो 'लॉक अप' (Lock Upp)  में नजर आ रही हैं और यहां उन्होंने अपना एक ऐसी सीक्रेट बताया जो हैरान करता है। 

सायशा शिंदे ने बताया था कि जब वह 10 साल की थीं तो एक फैमिली मेंबर ने उन्हें मोलेस्ट किया था। वो मेरे से कुछ साल ही बड़े थे। कुछ साल बाद समझने के बाद मैंने समझा कि वो मोलेस्टेशन ही था। इस खुलासे के बाद सायशा ने उस व्यक्ति की पहचान का खुलासा नहीं किया। उन्होंने कहा कि वह नाम का खुलासा इसलिए नहीं करना चाहती क्योंकि बात उनके परिवार की है।

बता दें कि सायशा का असली नाम स्वप्निल शिंदे है। सेक्स चेंज करने के बाद उन्होंने लिखा था, ' NIFT में मेरे शुरुआती दिन थे। उम्र के 20वें पड़ाव पर मुझे अपनी सच्चाई स्वीकार करने का साहस मिला। मैं सचमुच खुश हूं। मैंने शुरुआत के कुछ साल खुद को गे मानते हुए बिताए। मैं पुरुषों के प्रति आकर्षित थी। लेकिन आज से 6 साल पहले मुझे खुद के बारे में पता चला कि मैं गे नहीं, ट्रांसवुमन हूं। मैं आप सभी को यह बताना चाहती हूं की मैं गे नहीं हूं, मैं एक ट्रांसवुमन हूं।'

वहीं सायशा को बचाने के लिए तहसीन ने वो राज बताया जो आज तक उनकी पत्नी के अलावा कोई नहीं जानता था।तहसीन ने बताया कि एक बार उन्हें देश के एक बड़े बिजनेसमैन ने उन्हें उनकी पत्नी के साथ एक रात बिताने के लिए कहा था और जब वह उनकी पत्नी के साथ वक्त गुजार रहे थे तब वह बिजनेसमैन ये सब देख रहे थे। 

End of Article