Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: जगताप को गोली मार देगा विराट, सई से एक बड़ा वादा लेगी पाखी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2022, 07:12 AM IST

GHKKPM Upcoming Spoiler Update: विराट, सई और जगताप को एक साथ नहीं देख सक रहा है। ऐसे पाखी अब अपने बचाव में इस फैक्ट को यूज करने वाली है। यह देखना बहुत दिलचस्प होगा कि शो में आगे क्या होता है।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: जगताप को गोली मार देगा विराट, सई से एक बड़ा वादा लेगी पाखी

GHKKPM Upcoming Spoiler: गुम है किसी के प्यार में(Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) का आगामी एपिसोड दिलचस्प मोड़ लेकर आएगा। ऐसा लगता है कि विराट, सई और जगताप को एक साथ नहीं देख सकता है। उसे गुस्सा आता है ये देखकर कि दोनों प्यार में एकजुट कैसे हो सकते हैं। अब जब जगताप उसके सामने आता है तो विराट अपना आपा खो देता है क्योंकि वह सई को किसी और के साथ नहीं देख सकता है। खासकर उसके साथ तो बिल्कुल नहीं जो एक अपराधी है। इसलिए विराट उठता है और जगताप पर बंदूक तान देता है। सई ऐसे में विराट को रोकने की कोशिश करती है लेकिन कोई फायदा नहीं होता है वो उसे गोली मार देगा।

विराट, सई और जगताप को एक साथ नहीं देख सक रहा है। ऐसे पाखी अब अपने बचाव में इस फैक्ट को यूज करने वाली है। यह देखना बहुत दिलचस्प होगा कि शो में आगे क्या होता है।

टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में आगे विराट, सई और जगताप को देखकर आगबबूला तो होता ही है और इस तरह से उनके रिश्ते को गलत भी समझता है। क्योंकि सई ने उसे कोई सफाई नहीं दी है। इसी वजह से विराट ने अपने बेटे के लिए सई से कोई भी चिकित्सा उपचार नहीं लेने का फैसला किया है। इस प्रकार वो, पाखी का हाथ छोड़ देता है। हालांकि ऐसा होने नहीं वाला है।

पाखी चलेगी एक बड़ी चाल 
शो में आगे आप पाखी को विराट के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाते हुए देखेंगे। पाखी, सई से मिलती है और उससे एक वादा करने के लिए पूछती है कि वह चव्हाण निवास आएगी। आगे अब क्या सई तय करेगी और वो पाखी को दिया वादा पूरा करेगी। आखिर क्यों पाखी ने सई के सामने चव्हाण निवास लौटने की शर्त रखी है। आखिर क्या है शातिर पाखी का अगला प्लान?

End of Article