GHKKPM Spoiler: चव्हाण निवास में फिर होगी सई और पाखी में जंग, विराट के दिल में किसे मिलेगी जगह?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 12, 2022, 08:18 AM IST

Ghum hai kisikey pyaar mein Spoiler: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी फिर एक जंग की तरफ मुड़ने वाली है। आने वाले एपिसोड्स में विराट के दिल में जगह बनाने के लिए सई और पाखी के बीच टकराव होगा।

GHKKPM Spoiler: चव्हाण निवास में फिर होगी सई और पाखी में जंग, विराट के दिल में किसे मिलेगी जगह?

Ghum hai kisikey pyaar mein Spoiler: स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी फिर एक जंग की तरफ मुड़ने वाली है। आने वाले एपिसोड्स में विराट के दिल में जगह बनाने के लिए सई और पाखी के बीच टकराव होगा। सई विराट की पत्नी है और इन दिनों दोनों के रिश्ते ठीक नहीं हैं। पाखी यानि पत्रलेखा विराट की भाभी है और सई से शादी से पहले से वह विराट से प्यार करती है। विराट और सई के बीच खराब हुए रिश्ते का फायदा पत्रलेखा उठाना चाहती है। 

नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर गुम है किसी के प्यार में में अब तक आपने देखा कि विराट अस्पताल से घर आ गया है। विराट पर श्रुति संग नाजायज रिश्ते के आरोप लगे थे जिस वजह से सई घर से चली गई थी। हालांकि बाद में सब साफ हो गया कि श्रुति उसके दोस्त सदानंद की बीवी है। विराट केवल उसकी प्रेग्नेंसी में उसका ख्याल रख रहा था। सई को भी अपनी गहती का अहसास हुआ तो वह वापस चव्हाण निवास चली आई। 

चव्हाण परिवार ने विराट की इस हालत का दोषी सई को मान लिया है और जो लोग सई को बेहद प्यार करते थे वो अब सई से खफा हैं। कुछ लोग परिवार में ऐसे भी हैं जिन्हें सई पहले से पसंद नहीं थी, वो इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं। इन लोगों में सबसे प्रमुख तो पाखी है। अन्य में भवानी काकू और विराट के चाचा-चाची हैं। 

विराट सई से नाराज है और वो नहीं चाहता कि सई उसके सामने रहे। फिर भी सई अपने रिश्ते को बचाने के लिए विराट के साथ रह रही है और उसके पास आने की कोशिश कर रही हैं। वहीं पाखी उन दोनों के बीच जहर घोलने का काम करेगी और पूरा प्रयास करेगी कि दोनों करीब ना आएं और हमेशा के लिए अलग हो जाएं। उसे इस काम में भवानी काकू का ग्रीन सिग्नल हो गया है। 

पाखी अपने मिशन में लग गई है और दूसरी तरफ सई भी इस होली अपने और विराट के रिश्ते को सात रंगों से सराबोर करने की ठान चुकी है। अब देखना ये होगा कि पाखी और सई की इस जंग में किसकी जीत होगी और कौन विराट के दिल पर राज करेगी?    

End of Article