गशमीर महाजनी नई फिल्म विशु से बड़े परदे पर दिखाएंगे जलवा, अब इस हीरोइन संग रोमांस करेंगे इमली के अभिनेता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2022, 07:14 PM IST

Gashmeer Mahajani New Film Vishu Release date: गशमीर महाजनी एक्टर के अलावा कोरियोग्राफर और थिएटर डायरेक्टर भी हैं। साल 2010 में उन्‍होंने बॉलीवुड फिल्म मुस्कुराके देख से हिंदी में डेब्‍यू किया था

गशमीर महाजनी नई फिल्म विशु से बड़े परदे पर दिखाएंगे जलवा, अब इस हीरोइन संग रोमांस करेंगे इमली के अभिनेता

Gashmeer Mahajani marathi Film Vishu Details: गशमीर महाजनी एक पॉपुलर टेलीविजन स्टार हैं, उन्हें टीवी सीरियल इमली से खूब पॉपुलैरिटी मिली है। शो में आदित्य के रूप में अपनी परफॉर्मेंस से गशमीर महाजनी ने खूब प्रसिद्धि पाई। जहां आदित्य और इमली की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया और उन्हें टेलीविजन पर सबसे पसंदीदा जोड़ी के रूप में माना जाता है। लेकिन कुछ महीने पहले ही गशमीर ने शो छोड़ने का फैसला किया था क्योंकि वह कुछ अलग करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने आदित्य त्रिपाठी का किरदार छोड़कर आगे बढ़ने का फैसला किया।

अब टेलीविजन अभिनेता गशमीर महाजनी के फैन्स के लिए खुशखबरी है वो जल्द ही बड़े परदे पर नजर आ रहे हैं। जी हां, गशमीर महाजनी अपने फैन्स के लिए नई फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसका नाम विशु है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने गशमीर महाजनी की नई फिल्म की जानकारी दी है। तरण आदर्श ने ट्वीट कर लिखा, 'मराठी फिल्म विशु की नई रिलीज की तारीख... गश्मीर महाजानी और मृणमयी गोडबोले अभिनीत मराठी फिल्म विशु 8 अप्रैल 2022 को सिनेमा में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म को मयूर मधुकर शिंदे द्वारा डायरेक्ट किया गया है और इसे श्रीकृपा प्रोडक्शंस द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। AFilms पूरे देश में रिलीज होगी।' गशमीर महाजनी की फिल्म विशु का नया पोस्टर भी रिलीज हो चुका है। जिसमें एक्टर का लुक काफी डीसेंट बॉय का दिख रहा है। 

गशमीर मराठी सिनेमा की दुनिया के बहुत बड़े स्टार हैं और उन्होंने वहां काफी काम किया है। उन्होंने साल 2010 में पी. सोम शेखर की हिंदी फिल्म मस्कुराके देख जरा के साथ शुरुआत की थी। हालांकि उनको 2015 में कैरी ऑन मराठा से लोकप्रियता हासिल की। 

गशमीर महाजनी एक्टर के अलावा कोरियोग्राफर और थिएटर डायरेक्टर भी हैं। साल 2010 में उन्‍होंने बॉलीवुड फिल्म मुस्कुराके देख से हिंदी में डेब्‍यू किया था। इसके बाद वह साल 2019 में अर्जुन कपूर और कृति सेनन की फिल्म पानीपत में नजर आए थे। 

End of Article