इस जुलाई ओटीटी पर लगेगा कोरियन ड्रामा का मेला, बिग माउथ से रीमैरिज एंड डिजायर्स तक देखें यह वेब सीरीज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 8, 2022, 09:50 PM IST

Upcoming Korean Web Series On OTT In July 2022: इस वर्ष जुलाई के महीने में ओटीटी पर कोरियन ड्रामा का मेला लगने वाला है। बिग माउथ से लेकर रीमैरिज एंड डिजायर्स और एडम्स तक यह वेब सीरीज ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं।

इस जुलाई ओटीटी पर लगेगा कोरियन ड्रामा का मेला, बिग माउथ से रीमैरिज एंड डिजायर्स तक देखें यह वेब सीरीज
Photo Credit: Instagram

Upcoming Korean Web Series On OTT In July: धीरे-धीरे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स अब कोरियन ड्रामा के लिए बड़े सोर्स बनते जा रहे हैं। सिर्फ भारत में ही कोरियन ड्रामा के लाखों फैंस हैं और धीरे-धीरे यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में कोरियन ड्रामा के प्रशंसक बढ़ते जा रहे हैं। अगर आप भी कोरियन ड्रामा देखना पसंद करते हैं तो आपके लिए जुलाई का महीना बेहद शानदार होने वाला है। ऐसा इसीलिए क्योंकि इस वर्ष जुलाई के महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई कोरियन वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इस महीने ओटीटी पर बिग माउथ से लेकर रीमैरीज एंड डिजायर्स तक कई वेब सीरीज रिलीज होंगी जिसकी लिस्ट यहां दी गई है।

1. डियर एक्स हु डस नॉट लव मी 

TVING पर एक रोमांटिक वेब सीरीज डियर एक्स हु डस नॉट लव मी  रिलीज होने वाली है जो एक कॉलेज स्टूडेंट पर आधारित है। इस वेब सीरीज के कुल 10 एपिसोड्स हैं, जिसमें Han Ji Hyo, Doyoung, Son Hun Woo, Kim Ji Hoon और Bang Jae Min नजर आने वाले हैं। यह वेब सीरीज 14 जुलाई को रिलीज होगी।

2. रीमैरिज एंड डिजायर्स

नेटफ्लिक्स ओटीटी प्लेटफार्म अपने दर्शकों के लिए एक मजेदार वेब सीरीज लेकर आ रहा है जिसके 8 एपिसोड्स हैं। Kim Hee Sun, Lee Hyun Wook, Jung Eugene और Park Hoon की यह वेब सीरीज 15 जुलाई को रिलीज होगी।

3. एडम्स 

tvN पर एक बेहद दिलचस्प क्राइम, थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर कोरियन ड्रामा वेब सीरीज आने वाली है। एडम्स वेब सीरीज की कहानी दो भाइयों पर आधारित है जो एक मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने के लिए बुराई का सामना करेंगे। इस वेब सीरीज के कुल 16 एपिसोड्स हैं। एडम्स 27 जुलाई को रिलीज होगी। 

4. टूडेज वेबटून

टूडेज वेबटून की कहानी एक जूडो एथलीट के इर्द-गिर्द घूमेगी जिसके साथ एक खतरनाक हादसा होता है और उसका स्पोर्ट्स करियर खत्म हो जाता है। इसके बाद वह एक नई शुरुआत करता है और वेबटून के एडिटोरियल डिपार्टमेंट को जॉइन करता है। इस वेब सीरीज के कुल 12 एपिसोड्स हैं जो 29 जुलाई को रिलीज होने वाली है। 

5. बिग माउथ

बिग माउथ MBC पर 29 जुलाई को देखने को मिलेगी। इस वेब सीरीज की कहानी एक ‌वकील पर आधारित है जिसके साथ एक असामान्य घटना घटती है। इस वेब सीरीज में Lee Jong Suk, YoonA, Yang Kyung Won और Joo Heon नजर आने वाले हैं। 

6. द गुड डिटेक्टिव 2

JTBC पर अब द गुड डिटेक्टिव के पहले सक्सेसफुल सीजन के बाद दूसरा सीजन जल्द दस्तक देने वाला है। 16 एपिसोड्स के इस वेब सीरीज में Son Hyun Joo, Jang Seung Jo, Lee Elijah और Oh Jung Se नजर आएंगे जो 30 जुलाई को रिलीज होगी।

End of Article