मुंबई. एकता कपूर और स्मृति ईरानी बेस्टफ्रेंड हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अपनी दोस्ती की कई फोटोज और वीडियोज शेयर करते हैं। अब एकता कपूर ने स्मृति ईरानी का मिस इंडिया कॉन्टेस्ट का एक वीडियो शेयर किया है। इसके वीडियो के साथ उन्होंने स्मृति ईरानी की तारीफों के पुल भी बांधे हैं।
एकता कपूर ने वीडियो के साथ लिखा- 'मेरी दोस्त स्मृति ईरानी की तारीफ के लिए पोस्ट। उन्होंने अपना करियर मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेकर शुरू किया। वो भले ही खिताब नहीं जीत पाई लेकिन, उन्होंने घर-घर में पहचान बना ली।'
एकता कपूर आगे लिखती हैं- 'आज स्मृति मंत्री हैं। उनकी पूरी पर्सनेलिटी बदल गई है। वह एक ताकतवर और विनम्र राजनेता है। जब वह बालाजी में आई थी तो बेहद सरल थीं। उसकी स्माइल ने हम सभी का दिल जीत लिया था।
एकता कपूर आगे लिखती हैं- ' ये उन लोगों के लिए जो सोचते हैं कि सफलता बड़ी आसानी से मिल जाती है। ये बेहद मुश्किल है और काफी मेहनत मांगती है। ये उन्हीं को मिलती है जो कड़ी मेहनत करते हैं।'
स्मृति ने ऐसे की मदद
एकता कपूर ने आगे लिखा- ' अभी कुछ वक्त पहले उनके एक सहकर्मी ने उन्हें मदद के लिए फोन किया। उसने स्मृति के साथ काम नहीं किया था। इसके बावजूद स्मृति ने तुरंत उनकी मदद की है।'
एकता आखिर में लिखती हैं- 'ये सभी बातें ये बताती हैं कि आज भी वो लोगों के साथ रिश्ते बनाकर रखती हैं। भले ही कभी एक बार उनके साथ काम किया था। ये विनम्रता और अपनी जड़ों से जुड़े रहना, उन्हें एक शानदार इंसान बनाता है। मुझे आपके ऊपर गर्व है मेरे दोस्त!'
1998 में लिया था हिस्सा
स्मृति ईरानी ने साल 1998 में मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था। हालांकि, वह इसे जीत नहीं सकी थी। स्मृति ईरानी वीडियो में बता रही हैं कि उनकी राजनीति में काफी दिलचस्पी है। स्मृति को पहचान एकता कपूर के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी से मिली थी।
स्मृति ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी में तुलसी का किरदार निभाया था। इससे पहले वह एकता कपूर के ही सीरियल कविता में भी काम कर चुकीं हैं। कविता सीरियल में एकता के अपोजिट राम कपूर थे।

