देबीना बनर्जी ने अपनी नवजात बेटी लियाना को 'लापरवाही' से उठाया, यूजर्स ने लगाई क्लास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 27, 2022, 10:29 AM IST

Debina Bonerjee Criticised: एक्ट्रेस देबीना बनर्जी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बेटी के साथ एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो उसे एक हाथ से उठाए दिख रही हैं। फैंस ने इसे लापरवाही बताते हुए किए ऐसे कमेंट्स।

देबीना बनर्जी ने अपनी नवजात बेटी लियाना को 'लापरवाही' से उठाया, यूजर्स ने लगाई क्लास
Photo Credit: Instagram

Debina Bonnerjee Criticised: टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी और उनकी पत्नी देबीना बनर्जी हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। उनके घर बेटी का जन्म हुआ जिसका नाम उन्होंने लियाना रखा। बेटी के जन्म के बाद से ही ये कपल उसके साथ क्वालिटी टाइम बिता रहा है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर बेटी से जुड़े पोस्ट शेयर करते रहते हैं। हाल ही में देबीना ने भी बेटी संग अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कुछ ऐसा था जिसे देखकर फैंस नाराज हो गए। 

देबीना बनर्जी ने शेयर किया ये वीडियो

दरअसल देबीना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो बेटी को गोद में लिए उनका पसंदीदा गाना गाते हुए कमरे में टहल रही हैं। इस वीडियो में देबीना बेटी को एक हाथ में उठाए दिख रही हैं और वो इसी तरह बेटी को लेकर बालकनी में जाकर खड़ी हो जाती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए देबीना ने लिखा, 'बेटी के पसंदीदा गीत को गाते हुए...मेरी सुबह ऐसी दिखती है।' 

नाराज फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स

जहां एक तरफ फैंस को देबीना का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ ऐसे फैंस की भी कमी नहीं है जिन्होंने नवजात बच्ची को इस तरह एक हाथ से उठाने को लापरवाही बताते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आप जानती हैं कि आपके बच्ची के लिए क्या बेहतर है लेकिन न्यू बॉर्न बेबी को इस तरह उठाना डरावना है। दिक्कत यह है कि आजकल हम लोग सबकुछ शेयर करते हैं तो यह हर किसी का मामला बन जाता है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सेलेब्स रील बनाने में इतने बिजी हैं कि वो बच्चे को गोद में लेने के बेसिक तरीकों का भी पालन नहीं करते।' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'मैम, मैं वास्तव में आपकी प्रशंसा करता हूं लेकिन आप बच्चे को इतनी लापरवाही से क्यों पकड़ रहीं हैं? मैं जानता हूं कि आप एक अमेजिंग मां हैं। लेकिन उसे इस तरह पकड़ने के लिए अभी वो छोटी है। आप दोनों को बहुत सारा प्यार।' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'मैडम बेबी है कोई खिलौना नहीं.. अच्छे से लेना सीख लो।'

इसी महीने हुआ था बेटी का जन्म

मालूम हो कि गुरमीत और देबीना की बेटी अभी एक महीने की भी नहीं हुई है। लियाना का जन्म 03 अप्रैल 2022 को हुआ था जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ही बेटी के नाम का भी खुलासा किया था। दोनों ने घर पर बेटी का स्वागत बहुत खास अंदाज में किया था।

End of Article