शादी के 11 साल बाद टीवी कपल के घर में गूंजी किलकारी, गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी के यहां नवरात्रि में हुआ बेटी का जन्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 4, 2022, 12:24 PM IST

Gurmeet Choudhary and Debina Bonnerjee baby girl: गुरमीत चौधरी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें बेबी की पहली झलक दिख रही है। देबीना और गुरमीत इस वीडियो में अपनी बेटी का हाथ अपने हाथों में थामे दिख रहे हैं...

शादी के 11 साल बाद टीवी कपल के घर में गूंजी किलकारी, गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी के यहां नवरात्रि में हुआ बेटी का जन्म

Debina Bonnerjee And Gurmeet Choudhary baby Girl: टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) और उनकी पत्नी देबीना बनर्जी (Debina Bonnerjee) फाइनली माता-पिता बन गए हैं। गुरमीत ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह खुशखबरी दी है कि उनके घर में नवरात्रि में एक बेटी का जन्म हुआ है। गुरमीत चौधरी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें बेबी की पहली झलक दिख रही है। देबीना और गुरमीत इस वीडियो में अपनी बेटी का हाथ अपने हाथों में थामे दिख रहे हैं। 

गुरमीत ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'अत्यंत कृतज्ञता के साथ हम इस दुनिया में अपनी बेबी गर्ल का स्वागत करते हैं। 3.4.2022 आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। प्यार और आभार गुरमीत और देबिना।' आपको बताते चलें देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने फरवरी में प्रग्नेंसी की गुड न्यूज दी थी। मालूम हो कि दोनों शादी के 11 साल बाद पहली बार पेरेंट्स बनने वाले हैं। दोनों ने साल 2011 में शादी की थी। 

प्रेग्नेंसी की जानकारी देते हुए गुरमीत और देबीना ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, 'तीन बनने वाले हैं। जूनियर चौधरी आने वाला है। आप सबकी प्रार्थना चाहिए।' जैसे ही गुरमीत ने ये खुशखबरी शेयर की थी फैंस और सेलेब्स ने उनके पोस्ट पर कमेंट कर बधाई देना शुरू कर दिया था।  

मालूम हो कि गुरमीत ने साल 2008 में टीवी सीरीज रामायण में नजर आए थे जिसमें उन्होंने भगवान राम का रोल निभाया था और उनके साथ सीता के रोल में देबीना बनर्जी थीं। दोनों की जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। यहीं दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और कुछ ही समय में दोनों ने शादी कर ली। 

15 फरवरी 2011 को गुरमीत और देबीना ने शादी की थी। हालांकि बाद में गुरमीत ने यह खुलासा किया था कि जब वो दोनों एक्टर नहीं थे और काम ढूंढ रहे थे और केवल 19-20 साल के थे तभी साल 2006 में उन्होंने भागकर शादी कर ली थी। दोनों ने अपने घरवालों को भी इस बारे में नहीं बताया था और उनके दोस्तों ने शादी करने में उनकी मदद की थी। इसके बाद साल 2011 में दोनों ने शादी की। 

End of Article