पहली बार बेटी को देखने के बाद फूट-फूटकर रोने लगे थे देबिना बनर्जी- गुरमीत चौधरी, अभी नहीं रखा है नाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 8, 2022, 03:05 PM IST

Debina Banerjee on Baby girl: देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी बेटी के पेरेंट्स बन गए हैं। मां बनने के बाद पहली बार देबिना ने अपनी बेटी को लेकर खुलकर बात की है। जानिए क्या कहा देबिना ने...

पहली बार बेटी को देखने के बाद फूट-फूटकर रोने लगे थे देबिना बनर्जी- गुरमीत चौधरी, अभी नहीं रखा है नाम

Debina Banerjee on baby girl: टीवी के पॉपुलर कपल देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी हाल ही में बेटी के पेरेंट्स बने हैं। देबिना यूट्यूब पर अपनी डेली लाइफ और बच्चे से जुड़ी अपडेट्स को व्लॉग के जरिए शेयर करती हैं। मां बनने के बाद पहली बार देबिना बनर्जी ने बताया कि उन्होंने जब अपनी बेटी को पहली बार देखा तो वह फूट-फूटकर रोने लग गए थे।     

ई टाइम्स से बातचीत में, 'मैं पूरी तरह से तैयार थी। मुझे पता था कि क्या करना है। जब मैंने और गुरमीत ने अपनी बेटी को पहली बार देखा तो हम फूट-फूटकर रोने लगे थे। खुशियों के हमारे आंसू रुक नहीं रहे थे। दोनों दादा-दादी, नाना-नानी खुश हैं। हमारे आस-पास के लोग भी खुश हैं कि हमारे घर लड़की आई हैं।' वहीं, गुरमीत चौधरी ने कहा, 'मुझे हमेशा बच्चे पसंद है पर अपनी बच्ची को देखना एक अलग तरह की खुशी देताहै। मैं अपनी बेटी का हीरो बनाना चाहता हूं। लोग पिता-बेटी के कनेक्शन की बात करते हैं मैं उसे महसूस कर रहा हूं।' 

बॉन्ड हुआ था मजबूत
गुरमीत चौधरी ने बताया कि वाइफ की प्रेग्नेंसी के दौरान उनका बॉन्ड काफी मजबूत हुई। गुरमीत ने कहा, 'हम 18 साल के थे जब मुंबई आ गए थे। कुछ वक्त बाद हमने शादी कर ली थी। हम काफी साल से एक साथ रह रहे हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान मैं देबिना के लिए काफी प्रोटेक्टिव हो गया था। मैं लगातार उसकी तबीयत का ख्याल रखता है।' एक्टर ने बताया कि वह एक महीने की पेटेरनिटी लीव पर हैं। बकौल एक्टर, 'मेरे प्रोजेक्ट कुछ अधूरे हैं। वहीं, कुछ से फिलहाल मैंने ब्रेक लिया हुआ है। मैं खुशनसीब हूं कि जिन लोगों के साथ काम कर रहा हूं, वह इसे समझते हैं।'

Gurmeet Choudhary and wife Debina Bonnerjee announce pregnancy with a happy  post; "To becoming 3...Choudhary Junior coming" - Times of India

नहीं रखा है नाम
देबिना बनर्जी ने बताया कि उन्होंने अभी तक अपनी बेटी का नाम नहीं रखा है। एक्ट्रेस कहती हैं, 'हम अभी भी इस पर चर्चा कर रहे हैं। हमने नाम के पहले अक्षर को चुन लिया है। हम लोग जल्द ही नाम भी तय कर लेंगे।'

गुरमीत चौधरी ने वीडियो साझा करते हुए लिखा था, 'अत्यंत कृतज्ञता के साथ हम इस दुनिया में अपनी बेबी गर्ल का स्वागत करते हैं। 3.4.2022 आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। प्यार और आभार गुरमीत और देबिना।'  

End of Article