Tik Tok Videos: टिक टॉक पर दुल्हन बनी 'छुटकी', शाहरुख खान के इस गाने पर बनाया मजेदार वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 1, 2019, 05:12 PM IST

Tik Tok Videos: कॉमेडियन गौरव गेरा पर्दे से दूर अब डिजिटल सेंसेशन बन चुके हैं। एक्टर सोशल मीडिया पर अपने अलग अलग किरदारों से लोगों को खूब हंसाते हैं।

Tik Tok Videos: टिक टॉक पर दुल्हन बनी 'छुटकी', शाहरुख खान के इस गाने पर बनाया मजेदार वीडियो

गौरव गेरा टीवी के मशहूर कॉमेडियन में से एक हैं। गौरव पर्दे पर अपनी कॉमेडी से ही नहीं बल्कि एक्टिंग से भी लोगों के दिल में खास जगह बनाई है। कॉमेडियन अब पर्दे से दूर डिजिटल सेंसेशन बन गए हैं। आए दिन अपने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करते रहते हैं। उनका ये वीडियो दर्शकों को खूब पसंद आता है। हाल ही में उनका एक टिक टॉक वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

इस वीडियो में फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे के गाने पर लिप सिंक करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वो दुल्हन बन अलग अलग एक्सप्रेशन दे रहे हैं। बता दें कि गौरव टिक टॉक पर अलग अलग किरदार में वीडियो बनाते रहते हैं। जिसे फैंस खूब पसंद करते हैं। वहीं इस वीडियो को 1.2k लोगों ने लाइक किया है।

गौरव गेरा इन वीडियो में कभी छुटकी तो कभी शॉपकीपर बन लोगों को दिल जीत चुके हैं। इसके अलावा वो अपनी हाउस हेल्पर राजेश्वरी के साथ भी वीडियो बनाते रहते हैं।

पिछले दिनों कॉमेडियन ने किकू शारदा के साथ एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें दोनों डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दोनों कॉमेडियन अपने अपने एक्सप्रेशन से लोगों को हंसने के लिए मजबूर कर रहे हैं। बता दें कि दोनों टीवी पर एक कॉमेडी शो में  भी साथ नजर भी आ चुके हैं। जी हां, दोनों डॉ प्राण लेले शो में साथ दिख चुके हैं, जिसमें किकू शारदा डॉ प्राण लेले की भूमिका में दिखाई दिए थे, जबकि गौरव रेगा नर्स की भूमिका में नजर आए थे।

End of Article