Bharti Singh Drug case: पति के साथ 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजी गईं भारती, कबूली थी गांजा लेने की बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 22, 2020, 03:08 PM IST

Bharti Singh Drugs case in Hindi: ड्रग केस में कोर्ट ने कॉमेडियन भारती सिंह को उनके पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ 4 दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Bharti Singh Drug case: पति के साथ 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजी गईं भारती, कबूली थी गांजा लेने की बात
Photo Credit: Instagram

मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की छापेमारी में ड्रग्स की बरामदगी और पूछताछ के दौरान गांजा लेने की बात स्वीकार करने के बाद टीवी एक्टर और कॉमेडियन भारती सिंह को पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था। अब दोनों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मशहूर कॉमेडियन और उनके पति को मुंबई स्थित कोर्ट की ओर से 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया गया है।

बीते दिन एनसीबी ने हर्ष और भारती के ऑफिस और घर में रेड मारी थी। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों जगह से जांच एजेंसी ने 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया था और इसी के बाद कॉमेडियन को पूछताछ के लिए भी बुलाया गया था। इससे पहले हर्ष लिबांचिया और भारती सिंह को एनसीबी की ओर से समन भेजा गया था।

Bharti Singh Judicial custody

ड्रग पैडलर ने बताया था नाम:

रिपोर्ट्स के मुताबिक नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की पूछताछ के दौरान एक ड्रग पैडलर ने कॉमेडियन भारती और हर्ष का नाम लिया था। इसी के बाद एजेंसी ने छापेमारी की कार्रवाई की थी।

गौरतलब है कि ड्रग्स मामले में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से बीते कुछ समय में बॉलीवुड और टीवी जगत की कई हस्तियों से पूछताछ कर चुकी है। इनमें दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, अर्जुन रामपाल और श्रद्धा कपूर जैसे कई नाम शामिल हैं। सुशांत सिंह राजपूत के मौत मामले से फिल्म जगत में फैले नशे के जाल की कड़ी एनसीबी के हाथ लगी थी।

2017 में हुई थी शादी: भारती सिंह ने हर्ष लिम्बाचिया से साल 2017 में शादी की थी। दोनों कुछ साल पहले से ही एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हर्ष लिम्बाचिया पेशे से कॉमेडी सर्कस के राइटर रहे हैं और रिएलिटी शो खतरा खतरा खतरा के राइटर और प्रोड्यूसर भी रह चुके हैं। हर्ष और भारती 'डांस इंडिया डांस' टीवी शो को भी होस्ट करते हैं।

End of Article