'द कपिल शर्मा शो' का हिस्सा बनी रहेंगी भारती सिंह, कॉमेडियन ने कुछ इस अंदाज में रखी अपनी बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 14, 2020, 05:13 PM IST

Bharti Singh The Kapil Sharma Show: भारती सिंह ने ‘द कपिल शर्मा शो’ से निकाले जाने की खबरों पर विराम लगा दिया है। कॉमेडियन इस शो का हिस्सा बनी रहेंगी।

'द कपिल शर्मा शो' का हिस्सा बनी रहेंगी भारती सिंह, कॉमेडियन ने कुछ इस अंदाज में रखी अपनी बात
Photo Credit: Twitter

ड्रग्स मामले में फंसने के बाद कॉमेडियन भारती सिंह को 'द कपल शर्मा शो' से निकाल जाने की खबरों ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया था। बताया गया कि मेकर्स भारत को शो से बाहर करना चाहते हैं लेकिन कलाकार इसके खिलाफ हैं। पिछले कुछ वक्त से चल रही इन अटकलों पर अब खुद भारती ने विराम लगा दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी वापसी की तस्वीरें शेयर करते हुए शो को अलविदा कहने की तमाम खबरों को खारिज कर दिया। भारती ने जानकारी दी है कि वह शो का हिस्सा बनी रहेंगी। 

भारती सिंह ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर लाल रंग के सलवार-कमीज में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह हेवी जूलरी पहने हुई नजर आईं। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'लाल रंग दो दिलों की बॉन्डिंग का कलर है। कपिल शर्मा शो हर शनिवार-रविवार रात साढ़े नौ बजे।' भारती ने इस पोस्ट से शो छोड़ने वाली खबरों पर विराम लगा दिया है। बता दें कि पिछले महीने भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया के घर में छापेमारी के दौरान 86.5 ग्राम गांजा मिला था। इसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। हालांकि बाद में दोनों को बेल मिल गई थी।
 


कृष्णा अभिषेक ने भारती का किया था बचाव 

 'द कपिल शर्मा शो' का अहम हिस्सा कृष्णा अभिषेक ने ड्रग्स मामले में भारती सिंह का बचाव किया था। कृष्णा ने भारती सिंह को अपनी छोटी बहन जैसी बताते हुए कहा कहा था कि सबको दूसरा मौका मिलना चाहिए। कृष्णा ने कहा था कि आरती (कृष्णा की बहना) को छोड़कर अगर मेरी कोई बाहर बहन है जिसको मैं गर्व से बहन बोलता हूं तो वो भारती है।' कृष्णा ने कहा कि जब उनके पिता की तबीयत खराब हुई तब उनसे मिलने आने वाली पहली इंसान भारती थीं। कृष्णा ने कहा, 'मैं दुनिया और दूसरों के बारे में नहीं जानता लेकिन मैं भारती के साथ खड़ा हूं।
 

End of Article