जोधा अकबर के विलेन की हुई लॉक अप में नई एंट्री, कंगना रनौत के शो में क्या मचाएंगे तहलका?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 20, 2022, 09:04 PM IST

kangana ranaut lock upp New Contestant chetan hansraj: चेतन हंसराज टीवी के सुपरहिट शोज महाभारत, नागिन और कहानी घर-घर की में भी नजर आ चुके हैं। साथ ही अभिनेता ने बॉडीगार्ड, डॉन, अंजान, बिग ब्रदर जैसी फिल्में भी की हैं...

जोधा अकबर के विलेन की हुई लॉक अप में नई एंट्री, कंगना रनौत के शो में क्या मचाएंगे तहलका?

Lock UPP New Contestant: बॉलीवुड अभिनेत्री और होस्ट कंगना रनौत इन दिनों अपने रियलिटी शो 'लॉक अप' को लेकर चर्चा में हैं। लॉक अप को मिल रही प्रतिक्रिया से कंगना रनौत काफी उत्साहित हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक केवल 19 दिनों में 'लॉक अप' शो को 100 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। कंगना रनौत का कहना है कि 19 दिनों में 100 मिलियन व्यूज से साफ है कि दर्शकों से 'लॉक अप' को खूब प्यार और स्नेह मिल रहा है। इससे साबित होता है कि शो का कॉन्सेप्ट अनोखा और बेहद मनोरंजक है। अब 'लॉक अप' में एक नई एंट्री हो रही है। 

जी हां, 'लॉक अप' शो में काफी कुछ नया होने जा रहा है। कहानी में अब फिल्मों और टीवी शो के फेमस विलेन की एंट्री हो रही है। ये कोई और नहीं चेतन हंसराज हैं। जो कि अब टीवी शो 'लॉक अप'  में आ रहे हैं। हाल ही में 'लॉक अप' शो का नया प्रोमो जारी किया गया है जिसमें चेतन हंसराज की शो में एंट्री होते देखने को मिल रही है। 

टीवी के चर्चित अभिनेता चेतन हंसराज, बीआर चोपड़ा के पौराणिक धारावाहिक 'महाभारत' का हिस्सा रह चुके हैं। चेतन ने इसी धारावाहिक के साथ बहुत छोटी उम्र में बतौर अभिनेता इंडस्ट्री में कदम रखा था। चेतन इस धारावाहिक में युवा बलराम की भूमिका में नजर आए थे।

आपको बताते चलें, चेतन हंसराज टीवी के साथ ही कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। इस लिस्ट में बॉडीगार्ड, डॉन, अंजान, बिग ब्रदर जैसी फिल्में शामिल हैं। चेतन ने अपने करियर की शुरुआत बचपन से ही कर दी थी। वो बीआर चोपड़ा की महाभारत के बाद वो कई और धारावाहिकों जैसे, कहानी घर घर की, कुसुम, जोधा अकबर में नजर आए। उन्हें टेलीविजन सीरियल नागिन में भी देखा जा चुका है। 

End of Article