Charu Asopa ने राजीव सेन को भेजा लीगल नोटिस, एक्टर ने लगाया था 'पहली शादी' छिपाने का आरोप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 1, 2022, 11:14 AM IST

अभिनेत्री चारु असोपा और राजीव सेन के बीच दरार इतनी हो गई है कि उसे भरने की बजाय दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है। खबर है कि चारू असोपा ने राजीव सेन को लीगल नोटिस भेजा है।

Charu Asopa ने राजीव सेन को भेजा लीगल नोटिस, एक्टर ने लगाया था 'पहली शादी' छिपाने का आरोप

Rajeev Sen and  Charu Asopa Controversy: अभिनेत्री चारु असोपा और राजीव सेन इन दिनों चर्चा में है। दोनों सितारों के बीच लगातार अनबन की खबरें आ रही हैं और अब कहा जा रहा है कि दोनों अलग होने के लिए कानून रास्ता अपना रहे हैं। चारू असोपा और राजीव सेन ने 9 जून, 2019 को शादी की थी। कपल ने नवंबर 2021 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया और दोनों ने सेपरेशन का फैसला किया। 

इस बीच चारू और राजीव एक दूसरे के खिलाफ मुखर हो चुके हैं और आरोप लगा रहे हैं। एक दिन पहले यह खबर आई थी कि राजीव सेन ने चारू असोपा पर अपनी पहली शादी छिपाने का आरोप लगाया। राजीव सेन ने ने कहा कि चारू के गृहनगर बीकानेर (राजस्थान) के लोगों को छोड़कर कोई भी उनकी पहली शादी के बारे में नहीं जानता था। यह रात उनसे छुपाया गया। जब ये राज उनके सामने आया तो ये किसी झटके से कम नहीं था। 

अभिनेत्री चारु असोपा और राजीव सेन को टीवी इंडस्ट्री के सबसे प्यारे और चर्चित कपल में से एक माना जाता है। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगी थी। कहा गया था कि दोनों काफी समय अलग भी रहे। जहां चारू मुंबई में रहीं तो वहीं राजीव दिल्ली में रहे। हालांकि अनबन के बीच दोनों ने कई बार इसका खंडन भी किया और चारू बच्चे की मां भी बनीं। 

पर अब लग रहा है कि दोनों के बीच दरार इतनी हो गई है कि उसे भरने की बजाय दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है। खबर है कि चारू असोपा ने राजीव सेन को लीगल नोटिस भेजा है। उन्होंने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने 7 जून को एक नोटिस भेजा जिसमें अलग होने की बात कही गई है। 

इंटरव्यू में कही ये बात

चारू ने इंटरव्यू में कहा कि हमने शादी खत्म करने के लिए कानूनी रास्ता अपनाया है और मैंने प्रक्रिया शुरू की है। हमारे रिश्ते में कुछ भी नहीं बचा है। मैं अलग होना चाहती हूं, क्योंकि मैं नहीं चाहती कि, मेरी बेटी एक जहरीले और अपमानजनक माहौल में बड़ी हो। चारू असोपा ने राजीव द्वारा लगाए गए पहली शादी छुपाने के आरोप पर भी बात की। 

राजीव हर बात जानते थे

चारू असोपा ने बताया कि राजीव कह रहे हैं कि उन्हें मेरी पहली शादी के बारे में नहीं पता था। मेरी पहली शादी फरवरी 2007 में हुई थी, जब मैं सिर्फ 18 साल की थी और हम नवंबर 2016 में अलग हो गए थे। सच ये है कि वह इसके बारे में जानते थे और अतीत के घटनाक्रम को भुला मेरे आगे बढ़ने और मुंबई में अपने दम पर अपना करियर बनाने के लिए मेरी सराहना करते थे। 

End of Article