चारू असोपा से शादी टूटने की खबरों के बीच सुष्मिता सेन के भाई राजीव का बड़ा बयान, बोले- मैं खुश हूं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 10, 2020, 04:40 PM IST

Rajeev Sen says I am in a Happy Zone: टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा से शादी टूटने की खबरों के बीच सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने दिया बड़ा बयान, बोले- मैं खुश हूं।

चारू असोपा से शादी टूटने की खबरों के बीच सुष्मिता सेन के भाई राजीव का बड़ा बयान, बोले- मैं खुश हूं

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने पिछले साल टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा से शादी की थी, लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगीं। पिछले कुछ समय से दोनों अलग रह रहे हैं, जहां चारू मुंबई में हैं तो वहीं राजीव दिल्ली में हैं। 

चारू ने सोशल मीडिया से अपने नाम से 'सेन' हटा दिया था। इसके बाद दोनों ने इंस्टाग्राम से अपनी शादी की फोटोज भी डिलीट कर दीं। इन सब खबरों के बीच अब राजीव ने कहा कि वो बहुत खुश हैं। हालांकि उन्होंने चारू से अलग होने की खबरों की ना ही पुष्टि की और ना ही खंडन किया।

राजीव ने कहा- मैं खुश हूं

दरअसल दोनों के रिश्ते को लेकर स्पॉटबॉय ने राजीव से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, 'मैं उसपर कुछ नहीं कहूंगा लेकिन मैं केवल यह कह सकता हूं कि इस समय मैं बहुत खुश हूं।' वहीं दूसरी तरफ चारू ने कहा कि वो इस बारे में बात नहीं करना चाहतीं। 

पहले राजीव ने दिया था ये बयान

इससे पहले राजीव से दोनों के रिश्ते में खटास की खबरों को लेकर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने इसका खंडन किया था। राजीव ने कहा था, 'मैं बस यह कह सकता हूं कि इन खबरों पर मुझे हंसी आती है। क्योंकि मैं अपने काम के लिए दिल्ली में हूं तो लोग सोच रहे हैं कि हमारी लड़ाई हुई है और हम दोनों अब साथ नहीं हैं। हम कितनी फनी दुनिया में रहते हैं।' 

मालूम हो कि दोनों की मुलाकात पिछले साल जनवरी में हुई थी और पिछले साल 7 जून को धूमधाम से दोनों ने शादी कर ली थी। बता दें कि हाल ही में शादी की पहली सालगिरह पर भी दोनों ने एक दूसरे को लेकर कोई पोस्ट नहीं किया था।
 

End of Article