Bohot Pyaar Karte Hai: स्टार भारत पर 5 जुलाई को नया शो शुरू हुआ है जिसका नाम है 'बहुत प्यार करते है'। इस शो का पहला एपिसोड स्टार भारत पर 5 जुलाई से रात 9.30 बजे प्रसारित हुआ। इस शो ने जय कन्हैया लाल की को रिप्लेस किया है। शो में अभिनेता करण वी ग्रोवर, सुपरस्टार रितेश मल्होत्रा का किरदार निभा रहे हैं और अभिनेत्री सायली सालुंखे, एक आरटीओ अधिकारी इंदु रैना का किरदार निभा रही हैं। इस शो के जरिए अभिनेत्री शिरीन मिर्ज़ा (Shireen Mirza) ने लंबे समय बाद टेलीविजन में वापसी की है, वह शो में अहम किरदार निभा रही हैं।
इस शो की कहानी काफी खास है जिसमें दो अलग-अलग लोग साथ आएंगे। एक प्यार की तलाश में है और दूसरी अपनी बच्ची के लिए मां और पिता दोनों बनकर उसकी परवरिश कर रही है। हालात दोनों को मिलाएंगे लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि कैसे यह दोनों लोग एक साथ आएंगे और एक परिवार बनेंगे। बहुत प्यार करते है नाम के इस शो मे एक प्रेम कहानी को दर्शाया गया है।
इस शो के निर्माता संदीप सिकंद है जो इससे पहले मेहंदी है रचने वाली और कहां हम कहां तुम जैसे पापुलर शो दे चुके हैं। करण ग्रोवर इससे पहले उडारियां मे अंगद के रोल मे देखे जा चुके है जबकि सायली सालुंखे इससे पहले मेहंदी है रचने वाली में मुख्य किरदार कर चुकी हैं।
सुपर स्टार ‘रितेश मल्होत्रा’ की भूमिका निभाने को लेकर अभिनेता करण वी ग्रोवर बताते हैं, “मुझे पहली बार किसी अभिनेता के जीवन को ऑन और ऑफ-स्क्रीन चित्रित करने का मौका मिल रहा है जोकि मेरे लिए काफी रोमांचक है। प्रतिभाशाली गायिका कविता पौडवाल ने बहुत प्यार करते हैं शो का टाइटल ट्रैक गया है। कविता जानी मानी गायिका अनुराधा पौडवाल की बेटी हैं।

