Bigg Boss 2020, BB14: सलमान खान ने दिखाई बिग बॉस-14 की पहली झलक, देखें पहला प्रोमो वीडियो!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 9, 2020, 10:32 AM IST

BB14 logo and First Promo Video: सलमान खान ने फैन्स के लिए बिग बॉस-14 की पहली झलक पेश की है। मेकर्स ने शो का पहला प्रोमो जारी कर दिया है जो कि सलमान खान के फार्महाउस पर शूट हुआ है...

Bigg Boss 2020, BB14: सलमान खान ने दिखाई बिग बॉस-14 की पहली झलक, देखें पहला प्रोमो वीडियो!
Photo Credit: Instagram

पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस अपने 14वें सीजन के साथ छोटे पर्दे पर वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है। बिग बॉस-13 की सफलता के बाद अब एकबार फिर इस हिट रियलिटी शो में नए कंटेस्टेंट धमाल मचाते दिखेंगे। सलमान खान ने फैन्स के लिए बिग बॉस-14 की पहली झलक पेश की है। जी हां, शो के निर्माताओं ने शनिवार को एक प्रोमो जारी कर बताया है कि बिग बॉस का ये अपकमिंग सीजन भी सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं। 

टीवी के सबसे फेमस रियलिटी शोज में से एक बिग बॉस का पहला प्रोमो सामने आ गया है। कुछ घंटे पहले ही कलर्स चैनल के इंस्टाग्राम पर बिग बॉस 14 का वीडियो आया है जो कि सलमान खान के पनवेल फार्महाउस पर शूट किया गया है। प्रोमो के अनुसार, इस साल बिग बॉस रियलिटी शो का नाम बिग बॉस 2020 होगा। बिग बॉस प्रोमो में सलमान खान बता रहे हैं कैसे कोरोना वायरस लॉकडाउन ने सबकी नॉर्मल लाइफ में स्पीड ब्रेकर लगा दिया। उन्होंने इस दौरान खेती कर धान उगाई और ट्रैक्टर भी चलाया। हालांकि अब ये सीन पलटेगा क्योंकि आ रहा है बिग बॉस 2020 जल्द ही...। 

बिग बॉस के 14वें सीजन की अभी रिलीज डेट जारी नहीं की गई है। हालांकि वीडियो की पहली झलक देखकर ये तो साफ हो गया है मेकर्स ने रियलिटी शो की तैयारी फुल स्पीड में शुरू कर दी है। 


सितंबर में आ रहा बिग बॉस-14
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार बिग बॉस-14 का 27 सितंबर को ग्रैंड प्रीमियर होना तय बताया जा रहा है। साथ ही  प्रीमियर से दो दिन पहले ही शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है। पहले एपिसोड की शूटिंग को लेकर कयास हैं कि ये 25 सितंबर को होगी और BB-14 के कंटेस्टेंट 26 सितंबर को घर के अंदर होंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो इसबार बिग बॉस-14 में निया शर्मा, आंचल खुराना, मानसी श्रीवास्तव, विवियन डीसेना, जैस्मीन भसीन, विशाल रहेजा, सुगंधा मिश्रा और शुभांगी आत्रे के आने की उम्मीदें हैं।

End of Article