Bigg Boss 15: कम वजन के कारण मृणाल ठाकुर के हाथ से निकल गई थी सुल्तान, सलमान खान ने कहा- 'नहीं लगती थीं पहलवान'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2021, 04:46 PM IST

Mrunal Thakur in Bigg Boss 15: शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर अपनी अपकमिंग फिल्म जर्सी के प्रमोशन के लिए बिग बॉस के सेट पर पहुंचे थे। सलमान खान ने बताया कि मृणाल सुल्तान के लिए पहली पसंद थीं।

Bigg Boss 15: कम वजन के कारण मृणाल ठाकुर के हाथ से निकल गई थी सुल्तान, सलमान खान ने कहा- 'नहीं लगती थीं पहलवान'

Mrunal Thakur Shahid Kapoor Bigg Boss 15: शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर अपनी अपकमिंग फिल्म जर्सी के प्रमोशन के लिए बिग बॉस 15 वीकेंड का वार के सेट पर पहुंचे थे। इस दौरान शो के होस्ट सलमान खान ने खुलासा किया कि साल 2016 में आई उनकी फिल्म सुल्तान के लिए अनुष्का शर्मा नहीं मृणाल ठाकुर पहली च्वाइस थीं। 

बिग बॉस 15 वीकेंड का वार में सलमान खान शाहिद कपूर को बताते हैं कि मृणाल ठाकुर फिल्म सुल्तान के लिए पहली पसंद थीं। सलमान खान कहते हैं, 'सुल्तान की ऑरिजनल हीरोइन ये थीं। मृणाल मुझसे मिलने फार्म हाउस आई थीं। अली अब्बास जफर उन्हें लेकर आए थे। उस वक्त वह बिल्कुल भी पहलवान नहीं लग रही थीं। मैने सोचा ये बिल्कुल भी पहलवान लग रही हैं। खैर अनुष्का शर्मा भी पहलवान नहीं लगती थीं। लेकिन, मुझे यकीन था कि वह एक अच्छा काम करेगी।' 

Mrunal Thakur: Screen time doesn't matter to me | Hindi Movie News - Times  of India

घटाया था काफी वजन  
सलमान खान की बातें सुनकर मृणाल ठाकुर पीछे से कहती हैं, ' शाहिद मैं  तुम्हें बता दूं कि, मैंने उस वक्त बहुत ज्यादा वजन घटा लिया था।' आपको बता दें कि सुल्तान फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म सुल्तान बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म ने 320 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन किया था।   

Here's why Mrunal Thakur will leave for Qatar soon - Exclusive! | Hindi  Movie News - Times of India

31 दिसंबर को रिलीज होगी जर्सी 
शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म जर्सी नए साल के मौके पर 31 दिसंबर 2021 को रिलीज हो रही है। फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 

आपको बता दें कि मृणाल ठाकुर ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। मृणाल ठाकुर सीरियल कुमकुम भाग्य में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने मराठी फिल्म में भी काम किया है। जर्सी से पहले मृणाल कार्तिक आर्यन के साथ धमाका में नजर आई थीं।

End of Article