बिग बॉस 15: अभिजीत बिचकुले से बोले सलमान खान -'घर में आकर तेरे को मारकर जाउंगा', कंटेस्टेंट ने कहा- 'भाड़ में गया शो'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2022, 01:47 PM IST

Bigg Boss 15 Weekend Ka Vaar Salman Khan Abhijeet Bichkule: बिग बॉस 15 वीकेंड का वार में सलमान खान अभिजीत बिचकुले को जमकर डांटने वाले हैं। जानिए क्या होगा आज वीकेंड का वार...

बिग बॉस 15: अभिजीत बिचकुले से बोले सलमान खान -'घर में आकर तेरे को मारकर जाउंगा', कंटेस्टेंट ने कहा- 'भाड़ में गया शो'

Bigg Boss 15 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 15 के वीकेंड का वार में आज अभिजीत बिचकुले और सलमान खान के बीच जमकर बहस होने वाली है। इस हफ्ते अभिजीत बिचकुले ने देवोलीना बनर्जी को गालियां बकी थी। इस पर सलमान खान अभिजीत पर चिल्ला रहे हैं। सलमान खान की बात सुनकर अभिजीत भी उठकर चले जाते हैं और कहते हैं कि उन्हें इस शो का हिस्सा नहीं बनना है।

कलर्स द्वारा जारी प्रोमो के मुताबिक सलमान खान अभिजीत बिचकुले को डांटते हुए कह रहे हैं, 'ये जो गंदी-गंदी गालियां दी है तुमने, अगर कोई तुम्हारी फैमिली को देता, तो कैसा लगता? ये वार्निंग दे रहा हूं। मिडवीक आकरे निकाल के जाउंगा बाल पकड़कर, तू बोलेगा न तो घर में आकर तेरे को मारके जाउंगा।' इसके बाद अभिजीत लिविंग एरिया से उठकर बाहर गेट की तरफ जाते हैं और माइक पर कहते हैं, 'भाड़ में गया शो, ऐसे शो में रुकना भी नहीं चाहता, खोलो दरवाजा।'

करण कुंद्रा की भी लगाई क्लास 
सलमान खान ने इसके अलावा करण कुंद्रा को भी जमकर डांट लगाई। सलमान खान ने करण कुंद्रा से कहा कि उन्होंने तेजस्वी प्रकाश को टास्क में सपोर्ट नहीं किया है। सलमान खान कहते हैं कि, करण हमेशा तेजस्वी से कहते हैं कि जाकर उमर को सॉरी बोलें, लेकिन कभी वह और उमर यह नहीं कहते कि चलो आज तेजस्वी के लिए खेलते हैं। तेजस्वी ये सुनकर फफक-फफक कर रोने लगती है। सलमान गुस्से में कहते हैं कि बॉयफ्रेंड होने के बावजूद उन्होंने तेजस्वी की मदद नहीं की। 

उमर रियाज हुए शो से बाहर 
फिनाले से बाहर उमर रियाज शो से बाहर हो गए हैं। हिमांशी खुराना ने लिखा, 'ह‍िमांशी खुराना ने ट्वीट किया- 'चौंकाने वाली बात नहीं है, हर सीजन में सेम होता है...इसलिए क्या ही वोट‍िंग अपील डाले और क्या वोट्स मांगे...हम तुम्हारे साथ हैं उमर।'

Bigg Boss 15: Will Umar Riaz get evicted after his physical fight with  Pratik Sehajpal? watch promo - Times of India

उमर रियाज ने ट‍िकट टू फिनाले जीता था और गेम के वीआईपी मेंबर बन गए थे। वहीं, उमर रियाज के भाई आसिम रियाज ने भी ट्वीट कर लिखा है, 'उमर रियाज बहुत अच्छा खेले। लव यू ब्रो।'

End of Article