एयरपोर्ट लुक से लेकर हॉलीवुड एक्ट्रेस को कॉपी करने तक,उर्फी जावेद के इन वीडियोज देख नहीं रुकेगी हंसी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2022, 09:19 PM IST

Urfi Javed Funniest Video: एक्ट्रेस उर्फी जावेद लोगों के बीच अपने अतरंगी कपड़े और फैशन स्टेटमेंट को लेकर लाइमलाइट में बनी रहती है। लेकिन उर्फी की कुछ ऐसी मजेदार वीडियो भी हैं जिन्हें देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं।

एयरपोर्ट लुक से लेकर हॉलीवुड एक्ट्रेस को कॉपी करने तक,उर्फी जावेद के इन वीडियोज देख नहीं रुकेगी हंसी

Urfi Javed Funniest Video: बिग बॉस 15 ओटीटी फेम और टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने अपने अलग अलग स्टाइल को लेकर लोगों के बीच पॉपुलैरिटी हासिल की है। आए दिन सोशल मीडिया पर उर्फी के अतरंगी स्टाइल देखने को मिलते हैं। लेकिन उर्फी के लुक के अलावा अलग बात करें तो उनके साथ कुछ ऐसी घटनाएं भी हुई जो खूब चर्चा में रहीं। इन मोमेंट के वीडियो सोशल मीडिया पर कुछ समय पहले खूब वायरल हुए। उर्फी के इन वीडियो को देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आइये नजर डालते हैं उर्फी जावेद की अजीबोगरीब वीडियो पर।

1.गुटखा लवर से जब पड़ा पाला- कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। इसमें एक शख्स उर्फी को देख उसके पास सेल्फी लेने पहुंच जाता है। उसके मुंह में गुटखा भरा होता है, जिसे वह वहीं सड़क पर थूक देता है। शख्स की हरकत देख उर्फी भी हंसी नहीं बर्दाश्त कर पाती और पापराजी के सामने जोर-जोर से हंसने लगती है। 

2. एयरपोर्ट लुक- वैसे तो उर्फी जावेद के कई एयरपोर्ट लुक वायरल हुए हैं। लेकिन जब उर्फी बिग बॉस ओटीटी से बाहर हुई थी उसके बाद उनका जो एयरपोर्ट लुक वायरल हुआ था। उसे लेकर वह खूब चर्चा में रहीं। ये उनका पहला एयरपोर्ट लुक था। इस दौरान उर्फी ने जींस के साथ ऐसी शर्ट पहली थी जिसमें आगे का पोर्शन पूरा ओपन था और ब्रा दिख रही थी। इस लुक को लेकर उर्फी खूब सुर्खियों में रहीं और इस घटना के बाद से ही अब तक अपने स्टाइल को लेकर चर्चा में बनी रहती है।

3. हॉलीवुड एक्ट्रेस को कॉपी करने पर ट्रोल- उर्फी जावेद हर बार नए नए फैशन को ट्राई करने के चक्कर में कई बार ट्रोस हो चुकी हैं। जब ड्रेस के साथ उर्फी खुद कोई एक्सपेरिमेंट नहीं कर पाती तो उन्होंने कई हॉलीवुड एक्ट्रेस की ड्रेस को कॉपी किया है. उर्फी हॉलीवुड एक्ट्रेस  Zendaya की ड्रेस को कॉपी किया था। इसके बाद फैंस ने उन्हें सस्ती जेंडया कहकर ट्रोल किया था। इसके अलावा उर्फी कैंडल जेनर, बेला और देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस की कॉपी कर चुकी हैं।

उर्फी जावेद अपने अलग अंदाज से सोशल मीडिया पर मशहूर हो गई हैं। कभी वो अपनी ड्रेस के लिए तो कभी अपनी बातों के लिए सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहती हैं।

End of Article