कैटरीना कैफ की शादी पर शहनाज गिल ने सलमान खान से कही ये बात, फिर बोली- सॉरी ज्यादा तो नहीं हो गया'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2022, 05:03 PM IST

Bigg Boss 15 Salman Khan Shehnaaz Gill: बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान और शहनाज गिल जमकर धमाल मचाने वाले हैं। इस दौरान शहनाज गिल कैटरीना कैफ की शादी की बात छेड़ने वाली हैं।

कैटरीना कैफ की शादी पर शहनाज गिल ने सलमान खान से कही ये बात, फिर बोली- सॉरी ज्यादा तो नहीं हो गया'

Bigg Boss 15 Salman Khan on Katrina Kaif wedding: बिग बॉस 15 ग्रैंड फिनाले में शहनाज गिल अपने पुराने अंदाज में नजर आने वाली हैं। वहीं, सलमान खान पहली बार कैटरीना कैफ की शादी पर अपनी चुप्पी तोड़ने वाले हैं। दरअसल शहनाज गिल सलमान खान को कैटरीना कैफ की शादी को लेकर सवाल करेंगी। इस पर सलमान खान बताते हैं कि वह सिंगल हैं या नहीं। 

बिग बॉस 15 ग्रैंड फिनाले में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) स्टेज पर पहुंची थीं। इस दौरान शहनाज गिल ने कैटरीना कैफ की शादी की बात छेड़ी।  शहनाज कहती हैं, मैं 'पंजाब की कैटरीना कैफ' से इंडिया की शहनाज गिल हो गई हूं क्योंकि अब कैटरीना कैफ (Katrina Kaif wedding) तो पंजाब की कैटरीना बन चुकी हैं।' तभी सलमान खान कहते हैं, 'एक दम सही बात है। हम सब खुश हैं।' शहनाज कहती हैं कि सर आप खुश रहो बस, तो सलमान हैरान रह जाते हैं। इसके बाद शहनाज एकदम से कहती हैं, 'सॉरी, मैं ज्यादा तो नहीं बोल रही?' 

सलमान खान ने बताया- 'सिंगल हैं या नहीं'
सलमान खान ने इस दौरान बताया कि वह सिंगल हैं या नहीं। सलमान खान ने कहा कि वह सिंगल नहीं है। शहनाज सलमान से कहती हैं, 'सिंगल ज्यादा अच्छे लगते हो। इस पर सलमान बोलते हैं, 'हां, जब हो जाऊंगा तो ज्यादा अच्छा लगूंगा।'  शहनाज ये बात पकड़ लेती हैं। इस पर पूछती हैं कि आप कमिटेड हो? सलमान खान इसके बाद मुंह बना लेते हैं। आपको बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल दिसंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। इस शादी में सलमान खान शामिल नहीं हुए थे। 

Bigg Boss 13 Finale: Salman Khan ने Shehnaz Gill को कहा Flipper, निकाली  भड़ास | FilmiBeat - video Dailymotion

तवाडा कुत्ता टॉमी में करेंगे डांस
बिग बॉस 15 के प्रोमो के मुताबिक सलमान खान शहनाज गिल के साथ तवाडा कुत्ता टॉमी गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।   इसके अलावा राखी सावंत भी एक खास परफॉर्मेंस देने वाली हैं।

आपको बता दें कि टॉप पांच में शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल, तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा टॉप पांच में होंगे। वहीं, शहनाज सिद्धार्थ शुक्ला को खास ट्रीब्यूट भी देंगी।

End of Article