Bigg Boss 15 Grand Finale: सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर फूट-फटकर रोने लगीं शहनाज गिल, सलमान खान के भी आंखों में आए आंसू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2022, 06:28 PM IST

Shehnaaz Gill tribute to Siddharth Shukla Bigg Boss 15: बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले में शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला को एक खास ट्रीब्यूट देने जा रही हैं। सिद्धार्थ को याद कर सलमान खान भी इमोशनल हो जाएंगे।

Bigg Boss 15 Grand Finale: सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर फूट-फटकर रोने लगीं शहनाज गिल, सलमान खान के भी आंखों में आए आंसू

Bigg Boss 15 Siddharth Shukla Shehnaaz Gill: बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाले शनिवार (29 जनवरी) और रविवार (30 जनवरी) को होने जा रहा है। ग्रैंड फिनाले में शहनाज गिल अपने सबसे खास दोस्त दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला को खास ट्रीब्यूट भी देने आ रही हैं। कलर्स चैनल द्वारा इसका प्रोमो जारी किया गया है, इसमें सलमान खान भी सिद्धार्थ शुक्ला को याद करते हुए इमोशनल हो गए हैं।  

कलर्स द्वारा जारी बिग बॉस 15 ग्रैंड फिनाले के प्रोमो में सलमान खान शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को स्टेज पर बुलाते हैं। सलमान उन्हें हिंदुस्तान की शहनाज गिल कहकर पुकारते हैं। शहनाज इसके बाद  सिद्धार्थ को याद कर बेहद इमोशनल हो जाएंगी और सलमान खान के गले लग जाएंगी। शहनाज को रोते देख सलमान खान उन्हें लगे लगा लेंगे और उनकी खुद आंखें आंसुओं से भर जाएंगी। कलर्स चैनल ने अपने आधिकारिक हैंडल में लिखा, 'बिग बॉस के मंच पर आई शहनाज गिल पुरानी यादों को ताजा करके हो गए सभी इमोशनल।' 

सिद्धार्थ को ऐसे ट्रीब्यूट देंगी शहनाज गिल 
कलर्स द्वारा जारी एक दूसरे प्रोमो में शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपनी यादों को फिर से याद कर रही हैं। इस दौरान शहनाज फकीरा गाने पर परफॉर्म कर रहीहैं। आपको बता दें कि शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 के घर पर मिले थे। लगभग पांच महीने घर में दोनों ने साथ बिताए थे। फैंस को दोनों की जोड़ी, खट्ठी-मिठी नोंकझोक और प्यार भरे मूमेंट्स फैंस को काफी पसंद आए थे। इस कारण फैंस ने उनकी जोड़ी का नाम सिडनाज (Sidnaaz) रख दिया था। 

इन छह कंटेस्टेंट्स में होगी ट्रॉफी की जंग
बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले में शमिता शेट्टी (Shamita Shetty), निशांत भट्ट (Nishant Bhatt), प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal), रश्मि देसाई (Rashmi Desai), करण कुंद्रा (Karan Kundra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejaswi Prakash) टॉप छह में हैं।

Bigg Boss 15 Promo: Grand Finale Me Apne Ma Ko Dekh Kar Aaye Top 6  contestants Ke Aakho Me Aashu - YouTube

बिग बॉस 15 ग्रैंड फिनाले में  दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी, बिग बॉस की एक्स विनर रुबीना दिलाइक, गौहर खान, श्वेता तिवारी, गौतम गुलाटी और उर्वशी ढोलकिया भी नजर आने वाले हैं।

End of Article