Bigg Boss 15: देवोलीना भट्टाचार्जी पर भड़के सिद्धार्थ शुक्‍ला के फैंस, एक्ट्रेस ने लिखी ये बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 8, 2021, 08:12 AM IST

Devoleena Bhattacharjee trolled: बिग बॉस 15 में जय भानुशाली और प्रतीक के बीच हुई अनबन पर बिग बॉस की पूर्व कंटेस्‍टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी ने एक कमेंट किया। जिस पर सिद्धार्थ शुक्‍ला के फैंस नाराज हो गए। उन्‍होंने उन पर टिप्‍पणी की।

Bigg Boss 15: देवोलीना भट्टाचार्जी पर भड़के सिद्धार्थ शुक्‍ला के फैंस, एक्ट्रेस ने लिखी ये बात

Devoleena Bhattacharjee comment on Jay and Pratik Fight: बिग बॉस 13 की कंटेस्‍टेंट रह चुकीं देवोलीना भट्टाचार्जी ने बिग बॉस 15 को लेकर एक कमेंट किया है। जिसमें वह जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल के बीच हुए झगड़े को लेकर एक टिप्‍पणी की, लेकिन उनकी ये राय सिद्धार्थ शुक्‍ला के फैंस को रास नहीं आई। वे एक्ट्रेस को ट्रोल करने लगे। ऐसे में देवोलीना ने भी जवाब देने के लिए एक पोस्‍ट शेयर किया। 

दरअसल कुछ दिनों पहले बिग बॉस 15 के घर में हुई जय और प्रतीक की अनबन पर देवोलीना ने कमेंट किया था कि जब वह बिग बॉस 13 की एक प्रतियोगी थीं। तब भी घर में ऐसा घमासान मचा था। उस दौरान भी घर की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचा था। इस घटना के जिक्र का इशारा सिद्धार्थ शुक्ला की ओर था। उन्‍होंने अपने ट्विटर पर लिखा, “मैं यह नहीं कह रही हूं कि संपत्ति को नुकसान पहुंचाना अच्छी बात है, लेकिन यह एक क्रिया की प्रतिक्रिया थी। हमारे सीजन में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। मां-बाप की बात आने पर ही संपत्तियों को नुकसान पहुंचा था। उस वक्‍त इस पर रिएक्‍ट करने वाला व्यक्ति शीर्ष 2 में था और वर्तमान में कई लोगों के दिल की धड़कन है। ” अदाकारा के इस कमेंट पर सिद्धार्थ के फैंस नाराज हो गए। 

एक फैन ने उनसे पूछा, “क्या वह #SidharthShukIa के बारे में बात कर रही है। इतना ही नही यूजर ने उन्‍हें कहा, देवोलीना तुम्‍हे शर्म आनी चाहिए। ” इस पर जवाब देते हुए देवोलीना ने कहा, “कौन से स्‍कूल से ड्रॉप आउट हो? वैसे भी मीडिया के नाम पर यह कैसी बदनामी कर रहे हो। #विशालकोटियन का कल का #जय कॉपी पेस्ट का बयान। ”

मालूम हो कि बिग बॉस सीजन 3 में सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज बिग बॉस 13 के फाइनलिस्ट थे। सिद्धार्थ ने सीजन जीता था, वहीं आसिम फर्स्ट रनर-अप थे। बिग बॉस 15 के एक एपिसोड में टास्क के दौरान जय और प्रतीक के बीच अनबन हो गई थी। जय और प्रतीक एक दूसरे को धक्का देने लगे। लड़ाई तेज हो गई और एक कांच का पैनल टूट गया। सभी प्रतियोगियों को उनके व्यवहार के लिए बेदखल करने के लिए नामांकित किया गया था।

End of Article