Bigg Boss 13 episode 19 written updates: सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल गए जेल, गुस्से से दीवार पर मारा पंच

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 18, 2019, 08:21 AM IST

Today Bigg Boss 13 episode 19 updates: बिग बॉस सीजन 13 के 19वें दिन घरवालों के लिए पहली बार काल कोठरी के दरवाजे खुले। जानिए 19वें दिन क्या हुआ बिग बॉस के घर के अंदर...

Bigg Boss 13 episode 19 written updates: सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल गए जेल, गुस्से से दीवार पर मारा पंच

मुंबई. बिग बॉस 13 के 19वें दिन  इस सीजन में पहली बार काल काठोरी का दरवाजा दो कंटेस्टेंट्स के लिए खुला। वहीं, देवोलीना की क्वीन रहने की अवधि खत्म हो जाती है। आपको बता दें कि बिग बॉस ने टिकट टू फिनाले टास्क रद्द कर दिया था। ऐसे में किसी भी फीमेल कंटेस्टेंट को पहले फिनाले का टिकट नहीं मिला। वहीं, इस हफ्ते घर को नई क्वीन भी नहीं मिली। 

बिग बॉस के 18वें दिन घर में अपनी-अपनी ड्यूटी को लेकर पारस और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच तू-तू, मैं-मैं से हुई। सिद्धार्थ शुक्ला इसके बाद अपनी किचन पार्टनर देवोलीना से भी घर के काम के लिए बहस करने लगे। 

सिद्धार्थ कहते हैं कि देवोलीना उन्हें अकड़ दिखा रही है। इस दौरान आरती सिंह सिद्धार्थ के लिए स्टैंड लेती हैं। वहीं, अगले यानी 19वें दिन शहनाज गिल रश्मि से सिद्धार्थ और उसके रिश्ते के बारे में पूछती है।

जेल के लिए होती है घरवालों में बहस
बिग बॉस घरवालों को 19वें दिन में बताते हैं कि उन्हें आपसी सहमति से किसी दो सदस्य का नाम बताना है जो, काल-कोठरी की सजा के हकदार हैं। बिग बॉस बताते हैं कि देवोलीना के क्वीन बने रहने की अवधि भी खत्म हो गई है। ऐसे में उन्हें भी ये सजा मिल सकती है। 

सिद्धार्थ शुक्ला पारस और रश्मि देसाई का नाम लेते हैं। सिद्धार्थ कहते हैं कि पारस अपनी बात पर कायम नहीं रहते हैं। वहीं, रश्मि और पारस भी सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लेते हैं। पारस कहते हैं कि सिद्धार्थ को लड़कियों से बात करने की तमीज नहीं है। 

शहनाज गिल बनीं पारस का टारगेट 
सिद्धार्थ शुक्ला के बाद शहनाज गिल भी घरवालों के टारगेट में थीं। पारस काल कोठरी की सजा के लिए दूसरा नाम शहनाज गिल का लेते हैं। पारस के मुताबिक शहनाज को अपनी बबली वाली इमेज से बाहर निकलना होगा। उन्हें सही के लिए स्टैंड लेना होगा। 

सिद्धार्थ और शहनाज को अब बिग बॉस के अगले आदेश तक काल कोठरी में ही रहना होगा। सिद्धार्थ शुक्ला जेल की सजा से काफी गुस्सा हो जाते हैं। जेल में जाने के बाद वह दीवार पर पंच मारते हैं।आपको बता दें कि इस हफ्ते सिद्धार्थ डे, अबु मलिक, पारस, असीम रियाज, माहिरा और रश्मि घर से बेघर होने के लिए नोमिनेटेड हैं।              

End of Article