निमकी मुखिया की एक्ट्रेस भूमिका गुरुंग की शादी की रस्में शुरू, हल्दी और मेहंदी सेरेमनी में दुल्हन ने किया धमाकेदार डांस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2022, 06:54 PM IST

Bhumika Gurung Wedding, haldi And mehndi ceremony: भूमिका गुरुंग जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। देखें एक्ट्रेस की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी के धमाकेदार डांस वीडियोज...

निमकी मुखिया की एक्ट्रेस भूमिका गुरुंग की शादी की रस्में शुरू, हल्दी और मेहंदी सेरेमनी में दुल्हन ने किया धमाकेदार डांस

Bhumika Gurung Haldi And Mehndi Ceremony: टीवी सीरियल 'निमकी मुखिया' की एक्ट्रेस भूमिका गुरुंग जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। छोटे परदे से घर-घर मशहूर हुई एक्ट्रेस भूमिका अपने बॉयफ्रेंड शेखर मल्होत्रा के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। टीवी एक्ट्रेस की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। भूमिका गुरुंग की हल्दी की रस्म शुरू हो चुकी है। 

भूमिका गुरुंग के फ्रेंड्स ने उनकी हल्दी की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें एक्ट्रेस को पीले रंग का शरारा पहने देखा जा सकता है। अभिनेत्री ने ड्रेस के साथ फ्लोरल ज्वैलरी पहनी थी और वो पूरी तरह से हल्दी लिपटी हुई दिखीं। साथ ही उन्हें बाद में दूघ से नहलाया गया। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अपनी हल्दी पर जमकर ठुमके लगाए थे, जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 'ई-टाइम्स' ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर भूमिका गुरुंग की हल्दी की रस्म के कुछ वीडियोज शेयर किए हैं। यहां देखें वीडियोज...

भूमिका गुरुंग की मेहंदी सेरेमनी भी शुरू हो गई है। शेखर और भूमिका की मेहंदी फोटोज सामने आई है, जिसमें वो डार्क ग्रीन कलर का लेहंगा पहने दिख रही हैं। वहीं शेखर भी ग्रीन कुर्ता-पायजामा में दिख रहे हैं। दोनों सेरेमनी के दौरान साथ में पोज देते और डांस करते भी नजर आए। 

भूमिका गुरुंग ने अपनी शादी को लेकर बताया था, 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि, मैं शादी कर रही हूं। यह आखिरकार हो रहा है। एक साल पहले की बात है, जब शेखर ने मुझे प्रपोज किया था। मैंने मजाक में उनसे कहा था कि, जब तक वह घुटनों के बल नहीं बैठ जाता, मैं हां नहीं कहूंगी। इसलिए एक साल पहले मेरे जन्मदिन पर उन्होंने प्रपोज किया और मैं मान गई।'

End of Article